Home Box Office‘रामायण’ ने शाहरुख खान की फिल्म से छीनी नंबर 4 की पोजिशन, अभी नंबर 1 का ताज छीनना है बाकी, Bollywood Hindi News

‘रामायण’ ने शाहरुख खान की फिल्म से छीनी नंबर 4 की पोजिशन, अभी नंबर 1 का ताज छीनना है बाकी, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण ने तोड़ा शाहरुख खान की इस फिल्म का रिकॉर्ड।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर रोज नए कीर्तिमान रचती जा रही है। बीते शनिवार (7 नवंबर) को नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ ने 151 करोड़ 77 लाख रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। यह इस फिल्म की रिलीज के बाद से लेकर अभी तक का इसका हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन था। इस आंकड़े ने ‘रामायण’ को बॉलीवुड की एक दिन के भीतर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की लिस्ट में चौथे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़कर यह पोजिशन हासिल की है।

रामायण ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड

साल 2023 में आई शाहरुख खान की ‘जवान’ ने रिलीज के बाद तीसरे दिन कुल मिलाकर 144 करोड़ 22 लाख रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने 151 करोड़ 77 लाख रुपये का सिंगल डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके इस मूवी को पछाड़ दिया है। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि अगर चौथे नंबर पर आकर रामायण ने शाहरुख खान की जवान को पांचवें नंबर पर धकेल दिया है, तो फिर टॉप 3 पर किन फिल्मों का नाम है? जवाब दिलचस्प है, टॉप 3 की सभी पोजिशन्स एक ही फिल्म के पास हैं।

टॉप 3 पर कौन सी फिल्मों के नाम?

बॉक्स ऑफिस पर इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर – द रिवेंज’ 184 करोड़ 17 लाख रुपये की कमाई (चौथे दिन) के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर भी ‘धुरंधर-2’ का ही नाम है। रिलीज के बाद तीसरे दिन इसने 181 करोड़ 06 लाख रुपये कमाए थे। रिलीज के बाद पहले दिन की कमाई (152 करोड़ 65 लाख रुपये) के साथ यही फिल्म तीसरे नंबर पर भी है। अब 155 करोड़ 77 लाख रुपये के बिजनेस के साथ रामायण ने चौथी पोजिशन हासिल कर ली है। देखना यह है कि क्या रामायण टॉप 3 में से कोई पोजिशन हासिल कर पाएगी।

रामायण की 5वें दिन तक की कमाई

बात रामायण मूवी की अभी तक की कमाई की करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 343 करोड़ 83 लाख रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। नेट कलेक्शन के मामले में यही आंकड़ा 288 करोड़ 54 लाख रुपये हो चुका है। भले ही फिल्म को दिवाली से पहले रिलीज कर दिया गया था, लेकिन ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि असली जादू यह फिल्म दिवाली के बाद की छुट्टियों में करेगी। तो देखना यह है कि अभी आने वाले वक्त में ये फिल्म कौन से रिकॉर्ड तोड़ती है।





Source link

You may also like

Leave a Comment