Home Box Office‘मिर्जापुर द मूवी’ 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


Mirzapur the Movie Vs Irumudi BO Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. इसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई कर रही है. इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिल रहा है. फिल्म वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है लेकिन ये अभी तक रवि तेजा की तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई है.

दरअसल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को सिनेमाघरों में दो भाषाओं हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया गया है. फिल्म हिंदी में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और तेलुगु में ये एक पत्ता तक नहीं हिला पा रही है. रवि तेजा की फिल्म इसकी रिलीज के बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही है और इसके आगे ‘कालीन भैया’ का रौला काम नहीं आ पा रहा है. 

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, ‘धमाल 4’ समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ का तेलुगु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 10 दिनों में अकेले हिंदी भाषा में 183.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, लेकिन फिल्म ने तेलुगु में 1.05 करोड़ का ही कारोबार किया है. ये आंकड़ा इससे ज्यादा बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है. अभी भी फिल्म केवल हिंदी में ही कमाई कर पा रही है. ‘इरुमुडी’ के आगे तेलुगु में ये पत्ता तक नहीं हिला पा रही है. 

इसके अलावा बाकी दिनों के कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन 25.75 करोड़ तो पहले हफ्ते में दोनों भाषाओं का मिलाकर 148.45 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 184.70 करोड़ हो चुका है. इसने ओवरसीज में 46 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 266.04 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ 200 करोड़ के पार, ‘भूत बंगला’ को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

‘इरुमुडी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इसे भी दो भाषाओं तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है. ये तमिल में फुस्स है लेकिन तेलुगु में अपने से आगे किसी को जाने नहीं दे रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ ने तेलुगु में 24 दिनों में 180.09 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जो कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ के मुकाबले कहीं ज्यादा है. वहीं, तमिल में 31 लाख ही कमा पाई है. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 180.40 करोड़ हो चुका है.

‘इरुमुडी’ के बाकी दिनों के कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़, दूसरे हफ्ते 57.60 करोड़ और तीसरे हफ्ते 24.70 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, चौथे हफ्ते में 22वें दिन 1.35 करोड़, 23वें दिन 2.25 करोड़ और 24वें दिन 2.35 करोड़ का बिजनेस किया था. 

OTT पर भी रिलीज होने वाली है ‘इरुमुडी’

गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ चौथे हफ्ते में भी शानदार बिजनेस कर रही है जबकि फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है. मूवी को 18 सितंबर, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. इसकी ऑफिशियल ऐलान भी किया जा चुका है.





Source link

You may also like

Leave a Comment