Home Box Officeआयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी है. इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है. सारा और आयुष्मान की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का इसे फायदा मिल रहा है, जिसके बाद इसने आयुष्मान खुराना के करियर में पोस्ट कोविड बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

दरअसल, कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘उड़ता तीर’ आयुष्मान खुराना के करियर की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म ने ये रिकॉर्ड कोविड के बाद बनाया है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन…

‘उड़ता तीर’ का छह दिनों का कलेक्शन

कोईमोई के अनुसार, ‘उड़ता तीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और इसके बाद छठे दिन यानी कि बुधवार को 2.65 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि फिल्म ने 5वें दिन 3.4 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में 22.06% की गिरावट दर्ज की गई. 

यह भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर में ‘रामायण’ ने गाड़े झंडे, अनुपम खेर बोले- ‘जटायु मैं हूं…’

वहीं, बात की जाए कि ‘उड़ता तीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों में कितनी कमाई की है तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 28.82 करोड़ हो चुका है. इसका ग्रॉस कलेक्शन 34.02 करोड़ हो चुका है. जबकि अभी अगली रिलीज ‘रामायण’ है, जिसमें 7 दिनों का वक्त बचा है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये इन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा टच कर सकती है.

आयुष्मान खुराना की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर बनी ‘उड़ता तीर’ (पोस्ट कोविड)

कोईमोई के अनुसार, ‘उड़ता तीर’ आयुष्मान खुराना की पोस्ट कोविड पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसने ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (28.5 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है, जिसके बाद ये आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर 5 पर आ गई है. माना जा रहा है कि ये फिल्म गुरुवार को कमाई के बाद ‘डॉक्टर जी’ को भी पीछे छोड़ देगी.

आयुष्मान खुराना की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में (पोस्ट कोविड)

1. थामा- 157.05 करोड़
2. ड्रीम गर्ल 2- 105 करोड़
3. पति पत्नी और वो दो- 59.29 करोड़
4. डॉक्टर जी- 30 करोड़
5. उड़ता तीर- 38.82 करोड़
6. चंडीगढ़ करे आशिकी- 28.5 करोड़
7. एन एक्शन हीरो- 10.89 करोड़
8. अनेक- 8.15 करोड़

‘उड़ता तीर’ के बारे में

फिल्म ‘उड़ता तीर’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है और प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ अन्य हैं. फिल्म में मुकुल देव, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर और राहुल बोस समेत अन्य कलाकार अहम रोल में हैं. इसके अलावा आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment