तेलुगू पीरियड ड्रामा ‘राणाबाली’ को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लीड रोल में दिखे. रश्मिका मंदाना के लिए ये फिल्म बेहद खास है. विजय से शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म है. दोनों 7 साल बाद साथ में स्क्रीन पर नजर आए. अब एक्ट्रेस ने इस फिल्म के साथ माइलस्टोन अचीव कर लिया.
पोस्ट कोविड रश्मिका मंदाना की कई फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से कुछ पैन इंडिया फिल्म भी थी. उनकी सभी फिल्मों को मिलाकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3500 करोड़ से ज्यादा हो गया है.
रश्मिका की फिल्मों का कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, रश्मिका की पोस्ट कोविड 14 फिल्में रिलीज हुईं. इस लिस्ट में ‘पुष्पा’ शामिल है. फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और सुपरहिट रही. वहीं उनकी ‘एनिमल’ ने 500 करोड़ से ज्यादा कमाए और ‘पुष्पा 2’ ने 1234.1 करोड़ की कमाई की. उनकी ‘छावा’ भी जबरदस्त हिट रही. रश्मिका की तीन फिल्मों ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2’ और ”छावा ने लगातार 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 14 में से 6 फिल्में ऐसी थी जिन्होंने 100 करोड़ से कम कमाई की.
रश्मिका की पोस्ट कोविड फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘पुष्पा’- 267.55 करोड़
Aadavallu Meeku Johaarlu – 9.57 करोड़
‘सीतारामम्’ – 65.49 करोड़
‘गुडबाय’ – 6.75 करोड़
‘वरिसु’ -178.14 करोड़
‘पुष्पा 2’- 1,234.1 करोड़
‘छावा’- 615.39 करोड़
‘सिकंदर’- 129.95 करोड़
‘कुबेरा’- 90.9 करोड़
‘थामा’- 157.05 करोड़
‘द गर्लफ्रेंड’- 18.82 करोड़
‘राणाबाली’- 78.68 करोड़ (थिएटर में लगी है)
फिल्मों ने टोटल 3510.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
‘राणाबाली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘राणाबाली’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 45.2 करोड़ की कमाई की. आठवें दिन 2.1 करोड़ कमाए. नौवें दिन 2.8 करोड़, दसवें दिन 2.9 करोड़, 11वें दिन 1.25 करोड़, 12वें दिन 1.1 करोड़, 13 करोड़ 1.03 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 56.38 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया. फिल्म का म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, अर्नोल्ड वोस्लू, ईश्वरी राव, और माइम मधु जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 5 मिनट है.
