Home Box Office‘राम कृपा’ से Ramayana का विजय रथ जारी, 7वें दिन कमाई से रचा इतिहास; 1000 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

‘राम कृपा’ से Ramayana का विजय रथ जारी, 7वें दिन कमाई से रचा इतिहास; 1000 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) अभिनीत ‘रामायण’ (Ramayana) को रिलीज के बाद दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि दीवाली वीक इसके लिए बेहद शानदार रहा और फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

सोमवार यानी दीवाली वीक के बाद पांचवे दिन इसने भारत में 107.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और मंगलवार को फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये बटोरे। बुधवार को इसका कलेक्शन 70.65 करोड़ रुपये रहा।

दुनियाभर में कमाई से रचा इतिहास

सैकनिल्क के अनुसार, भारत में इसकी कुल नेट कमाई एक सप्ताह बाद 511.10 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ रुपये है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी इसने इतिहास रच दिया है।

Ramayana (10)

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, ‘रामायण’ ने भारतीय सिनेमा में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सातवें दिन की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की है। इसके साथ ही लगातार सात दिनों तक वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने का नया कारनामा भी कर दिखाया है।

हर गुजरते दिन के साथ, ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस के इतिहास को फिर से लिख रही है और नए मानक स्थापित कर रही है। चलिए दिन के हिसाब से देखते हैं इसका कलेक्शन।

क्या अपना बजट कर पाएगी वसूल?

‘रामायण’ को 4000 करोड़ रुपये के बजट के साथ दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। इस हिसाब से अगर बांटे तो इसका पहले भाग का बजट 2000 करोड़ रुपये माना जा सकता है। अगर हम ‘रामायण’ के बजट और अब तक की कमाई को देखें, तो आंकड़े अच्छे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में भी फिल्म को अच्छी कमाई करते रहने की जरूरत है।

Ranbir (4)

27 नवंबर तक कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। इस हिसाब से रामायण के पास कलेक्शन करने का अभी बहुत टाइम है। हालांकि, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ 20 नवंबर, 2026 को भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे IMAX में भी दिखाया जाएगा इसलिए यह हॉलीवुड फिल्म ‘रामायण’ के लिए एक रुकावट बन सकती है। लेकिन अगर रामायण ये बाधा पार कर लेती है तो फिर उसे रोकना मुश्किल होगा।



Source link

You may also like

Leave a Comment