Home Box Officeदुनियाभर में छाई ‘रामायण’, 7वें दिन 900 करोड़ के हुई पार, तोड़े ‘एनिमल’ से ‘बजरंगी भाईजान’ के रिकॉर्ड, अब खतरे में ‘पठान’

दुनियाभर में छाई ‘रामायण’, 7वें दिन 900 करोड़ के हुई पार, तोड़े ‘एनिमल’ से ‘बजरंगी भाईजान’ के रिकॉर्ड, अब खतरे में ‘पठान’

by BollywoodNewsAndMovie


‘रामायण’ ने आखिरकार देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धाक जमा ली है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की यह पौराणिक और भव्य फिल्म, त्योहारी सीजन के बाद अब वर्किंग डेज में भी देश और विदेश, दोनों ही बाजारों में शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 7वें दिन तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया और एक सॉलिड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. चलिए यहां दुनियाभर में ‘रामायण’की 7 दिनों की कमाई जानते हैं. 

‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड 7वें दिन कितना किया कलेक्शन? 
‘रामायण’अब तूफान बन चुकी है और इसी के साथ ये देश और दुनियाभर में धुआंधार कमाई भी कर रही है. अच्छी बात ये है स्ट्रॉन्ग वर्ड आफ माउथ के चलते ये एपिक फिल्म वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है हालांकि बुधवार को कमाई में मंदी भी देखी गई है. लेकिन फिर भी इसने छप्परफाड़ कलेक्शन किया है

  • इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन, यानी बुधवार 11 नवंबर को भारत में 70.65 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. 
  • इसी के साथ इसका भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ हो गया है.
  • विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन 25.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 323.50 करोड़ तक पहुंच गया है.
  • इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन .934.55 करोड़ हो गया है.

 ‘रामायण’ बनी वर्ल्डवाइड 7वीं सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म
 ‘रामायण’ ने रिलीज के 7 दिनों ने दुनियाभर में 934.55 करोड़ का कलेक्शन कर कमाल कर दिया है. इसी के साथ इस फिल्म ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर एनिमल की 910.72 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को मात दे दी है. वहीं इसने सलमान खान की बजरंगी भाईजान की वर्ल्डवाइड 915 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये दुनियाभर में बॉलीवुड की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. अब इसका अगला टारगेट पठान के 1069.85 करोड़ के कलेक्शन को मात देना है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक  ‘रामायण’ इस उपलब्धि को हर हाल में हासिल कर लेगी और लिस्ट में छठी पोजिशन पर पहुंच जाएगी. 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment