Home Box Office‘सीन’ से सूर्या ने लगाई हैट्रिक, 2026 में बनाया ये स्पेशल रिकॉर्ड, एक्ट्रेस नजरिया का भी धमाल

‘सीन’ से सूर्या ने लगाई हैट्रिक, 2026 में बनाया ये स्पेशल रिकॉर्ड, एक्ट्रेस नजरिया का भी धमाल

by BollywoodNewsAndMovie


साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ इन दिनों थिएटर में लगी है. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में सूर्या के साथ एक्टर नजरिया नाजिम नजर आ रही हैं. फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है और सूर्या के नाम एक और रिकॉर्ड हो गया है.

कोईमोई के मुताबिक, सूर्या ने 2026 में सीन के जरिए तीसरी 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्म देकर हैट्रिक लगाई है. 2026 में ये उनकी दूसरी सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन गई है. उनकी फिल्म ‘करुप्पु’ ने भी 6 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री की थी.

नजरिया नाजिम के नाम ये रिकॉर्ड

वहीं एक्ट्रेस नजरिया नाजिम की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है. मॉलीवुड में नजरिया की कई फिल्मों ने अच्छा काम किया है, लकिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली ये पहली फिल्म है. यहां तक कि 50 करोड़ कमाने वाली भी ये उनकी पहली फिल्म है.

इसके अलावा एक्टर नस्लेन की 100 करोड़ कमान वाली दूसरी फिल्म है. 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली उनकी पहली फिल्म ‘लोकाह – चैप्टर 1: चंद्रा’ थी.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के जलसा पर कार बम से हमले की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर भी धमकीभरा ईमेल

‘सीन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने 19.15 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 20.35 करोड़ कमाए थे. तीसरे दिन फिल्म ने 23.4 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. चौथे दिन फिल्म ने 21.4 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म की कमाई 12.85 करोड़ रही. वहीं छठे दिन फिल्म ने 8.05 करोड़ रहा. फिल्म ने टोटल 105.45 करोड़ कमाए.

बता दें कि फिल्म को जीतु माधवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सूर्या इंस्पेक्टर इनबराज के रोल में हैं. वो एक ऐसे इंस्पेक्टर के रोल में हैं जो नौकरी से इस्तीफा देना चाहता है. लेकिन उनके सीनियर उन्हें ऐसा करने नहीं देते हैं. इसके बाद फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment