साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म ‘मूकुथी अम्मन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. 6 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. रिलीज के 6 दिन बाद भी फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही है.
नयनतारा की फिल्म ‘मूकुथी अम्मन 2’ ने रिलीज के छठे दिन भारत में 1 करोड़ रुपये कमाए.
‘मूकुथी अम्मन 2’ का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मूकुथी अम्मन 2’ के छठे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मूकुथी अम्मन 2’ ने बुधवार यानी छठे दिन भारत में 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को इस दिन कुल 1,589 शोज मिले. इसमें तमिल वर्जन ने 1,366 शोज से 87 लाख रुपये कमाए, जबकि तेलुगु वर्जन ने 223 शोज से 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया.
इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई 17.18 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 19.87 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
‘मूकुथी अम्मन 2’ का कलेक्शन
‘मूकुथी अम्मन 2’ ने रिलीज के पहले दिन 1.88 करोड़ रुपये के कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 2.45 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 4.60 करोड़, चौथे दिन 5.15 करोड़ और 5वें दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई. 5वें दिन इसने 2.10 करोड़ रुपये कमाए.
‘मूकूथी अम्मन 2’ के बारे में
बता दें, फिल्म ‘मूकूथी अम्मन 2’ साल 2020 में आई तमिल कॉमेडी फिल्म ‘मूकूथी अम्मन’ का सीक्वल है. ये एक डिवोशनल फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है. इसमें नयनतारा लीड रोल में हैं. फिल्म में वो देवी के किरदार में नजर आ रही हैं.
फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, दुनिया विजय, उर्वशी, योगी बाबू, सुनील और सिंगमपुली भी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं. फिल्म को सुंदर सी. ने डायरेक्ट किया है. सुंदर सी. ने वेंकट राघवन के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है. इसका बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
