Ramayana: ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में सात दिन पूरे कर लिए हैं और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक दुनिया भर में 934.55 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ऐसे में अब सभी की नजरें फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं। उम्मीद है कि आज फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
Ramayana Day 8 LIVE: आज फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की?
डे 1 – 64.85 करोड़ रुपये
डे 2 – 48.05 करोड़ रुपये
डे 3 – 69.80 करोड़ रुपये
डे 4 – 56.15 करोड़ रुपये
डे 5 – 107.50 करोड़ रुपये
डे 6 – 94.10 करोड़ रुपये
डे 7 – 70.65 करोड़ रुपये
डे 8 – 33.08 करोड़ रुपये (6 बजे तक)
कुल कमाई – 544.18 करोड़ रुपये (6 बजे तक)
Ramayana Day 8 Box Office LIVE: आज भारत में 540 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म
रामायण ने आठवें दिन 5 बजे तक 28.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 539.94 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।
Ramayana Collection LIVE: आज ‘रामायण’ पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा
रामायण आज 4 बजे तक 22.97 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 534.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Ramayana Day 8 Box Office LIVE: आज कैसा परफॉर्म कर रही है ‘रामायण’?
‘रामायण’ ने आठवें दिन दोपहर 3 बजे तक 19.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आज वर्किंग डे है। दिवाली की छुट्टियों के बाद लोग वापस काम पर लौट आए हैं। यही कारण है कि आज बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
Ramayana Collection: रामायण की दो बजे तक की कमाई
रणबीर कपूर की फिल्म ने आज दो बजे तक 16.49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 527.59 करोड़ रुपये हो गया है।
Ramayana Total Collection: रामायण की 1 बजे तक की कमाई
‘रामायण’ ने दोपहर 1 बजे तक 12.56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें हिंदी वर्जन से 10.29 करोड़ रुपये, कन्नड़ से 91 लाख रुपये, तेलुगू से 72 लाख रुपये और तमिल वर्जन से 64 लाख रुपये की कमाई हुई है।
Ramayana Collection: 12 बजे तक कितनी हुई कमाई?
‘रामायण’ ने सुबह 12 बजे तक 8.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें हिंदी वर्जन से 6.81 करोड़ रुपये, कन्नड़ से 57 लाख रुपये, तेलुगू से 43 लाख रुपये और तमिल वर्जन से 40 लाख रुपये की कमाई हुई है।
Ramayana Collection LIVE: आज भी ‘रामायण’ कर रही है अच्छी कमाई
‘रामायण’ ने सुबह 11:03 बजे तक 5.93 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें हिंदी वर्जन से 4.84 करोड़ रुपये, कन्नड़ से 38 लाख रुपये, तेलुगू से 37 लाख रुपये और तमिल वर्जन से 34 लाख रुपये की कमाई हुई है।
Ramayana Box Office LIVE: ‘रामायण’ की हिंदी में हो रही है सबसे ज्यादा कमाई
फिल्म ‘रामायण’ ने आठवें दिन यानी आज सुबह 10 बजे तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसमें हिंदी में सबसे ज्यादा 3.83 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं, कन्नड़ और तेलुगु में फिल्म ने 30-30 लाख रुपये और तमिल में 27 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 515.80 करोड़ रुपये हो गया है।
Ramayana Day 8 LIVE: आज रामायण ने 9 बजे तक कितनी कमाई की?
रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ ने आज 9 बजे तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 2.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
दुनिया भर से रामायण ने कितना कलेक्शन किया?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने सात दिनों में विदेशी बॉक्स ऑफिस से 323.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 934.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
‘रामायण’ ने सात दिनों में इंडिया से कितना कमाया?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने सात दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 511.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।
