Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Controversy: बेटी तारा का नाम घसीटने पर भड़के जय भानुशाली, बच्चों को बिग बॉस नहीं दिखाने का लिया फैसला

Bigg Boss 20 Controversy: बेटी तारा का नाम घसीटने पर भड़के जय भानुशाली, बच्चों को बिग बॉस नहीं दिखाने का लिया फैसला

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में माही विज और दूसरे कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ विवाद अब शो के बाहर भी सुर्खियां बटोर रहा है। 

टीवी एक्टर जय भानुशाली ने अपनी सात साल की बेटी तारा (Tara) का नाम शो के टास्क में लिए जाने पर नाराजगी जताई है। 

जय ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर करते हुए यंग डीएसए (Young DSA), कनिका मान (Kanika Mann) और लव गिल (Love Gill) की मां की टिप्पणियों पर सवाल उठाए।

जय भानुशाली ने कहा कि कंटेस्टेंट्स को माही विज (Mahhi Vij) के गेम और फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन बच्चों और निजी जिंदगी को विवाद में शामिल करना गलत है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि एक पिता के तौर पर अब वह अपने बच्चों को बिग बॉस 20 नहीं देखने देंगे।

जय ने लोगों से अपील की कि वे उन्हें और उनके बच्चों को शो से जुड़ी नकारात्मक पोस्ट में टैग न करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक शांति और मासूमियत उनके लिए किसी भी रियलिटी शो से ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

बता दें कि जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज ने जनवरी 2026 में अलग होने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: Archana Puran Singh Marriage: 64 साल की उम्र में दूसरी शादी करेंगी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह!





Source link

You may also like

Leave a Comment