{“_id”:”6af5f57cba16e1368c0a9139″,”slug”:”shopkeepers-body-found-outside-friends-house-in-the-morning-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159992-2026-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hardoi News: दोस्त के मकान के बाहर सुबह मिला दुकानदार का शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो- 19- प्रेम कुमार। फाइल फोटो
हरियावां। थाना क्षेत्र के बेला कपूरपुर गांव में बुधवार शाम दोस्त के घर गए दुकानदार का शव उसी के मकान के बाहर मिला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजन को जानकारी दी। परिजन ने परिस्थितियों को संदिग्ध बताकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बेला कपूरपुर निवासी प्रेम कुमार (40) मिठाई की दुकान और फेरी लगाते थे। उनके भाई घनश्याम ने बताया कि वह कभी-कभार शराब का सेवन करते थे। बुधवार को मिठाई बेचने के बाद उन्होंने शराब पी और गांव निवासी अपने दोस्त संजय के मकान पर चले गए। संजय ने उनसे रुकने के लिए कहा तो वह वहीं सो गए। रात में एक बार उनका पुत्र पिंटू उन्हें बुलाने भी गया लेकिन प्रेम वहां से नहीं आए।
घनश्याम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह प्रेम का शव संजय के मकान के बाहर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखते ही बदहवास हो गए। परिजन ने संजय पर प्रेम की मौत होने के बाद भी सूचना न देने का आरोप लगाया। परिजन ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्रेम के परिवार में पत्नी राधा और दो बच्चे पिंटू व चंचल हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
