‘बिग बॉस 20’ में हर नए एपिसोड के साथ हंगामों का लेवल बढ़ता जा रहा है। शो में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। खासकर स्काउट ओपी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती रात के एपिसोड में टास्क के दौरान उनका और यंग डीएसए का झगड़ा हो गया और घर में शो की शुरुआत से इनकी जो दोस्ती है, वो टूटती नजर आई। इधर लेटेस्ट प्रोमो काफी दिलचस्प है और इसमें लव गिल संग हुए विवाद के बीच स्काउट ने अपना सिर गंजा कर लिया है। वह प्रोमो में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
स्काउट ने शेव किया अपना सिर
शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि स्काउट ने ट्रिमर से अपने सिर के सारे बाल शेव कर लिए हैं। प्रोमो में वह लव से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन लव गुस्से में चली जाती हैं। इसके बाद वह पेड़ पर चढ़ जाते हैं और उदिति से कहते हैं कि उनका कूदने का मन हो रहा है। इसके बाद लव गिल उनसे कहती हैं, “मैंने तुझे इतनी फ्रीडम दी और तूने उसका ऐसे इस्तेमाल किया, तू इस लायक ही नहीं है।” इसके बाद स्काउट वॉशरूम एरिया में जाकर अपने सारे बाल हटा देते हैं। लव उनसे कहती हैं कि वह चीजें ठीक करने के बजाय और खराब कर रहे हैं।
Aisa kya hua jis wajah se #YungDSA – #AamrapaliDubey huye #ScoutOP ke khilaaf? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/Vej9qP74Jn
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 12, 2026
स्काउट को मिली है बड़ी सजा
बीती रात के एपिसोड में स्काउट का यंग डीएसए से झगड़ा हुआ और स्काउट ने उन्हें धक्का मार दिया। इसके बाद आम्रपाली मांग करती नजर आईं कि स्काउट को घर से बाहर कर दिया जाए और यंग डीएसए ने भी कहा कि वह स्काउट के साथ इस घर में नहीं रह सकते। हालांकि, बाद में बिग बॉस ने यंग को कंफेशन रूम में बुलाकर समझाया। इस पूरे मामले भी स्काउट को सजा सुनाई गई। बिग बॉस ने ऐलान किया कि वह इस सीजन के लिए नॉमिनेट होते हैं और कभी कैप्टन नहीं बन पाएंगे।
