Home Box Office‘रामायण’ ने 8वें दिन भी की धमाकेदार कमाई, ‘एनिमल’, ‘गदर 2’ और ‘पठान’ के तोड़े रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म

‘रामायण’ ने 8वें दिन भी की धमाकेदार कमाई, ‘एनिमल’, ‘गदर 2’ और ‘पठान’ के तोड़े रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. अच्छी बात ये है कि दिवाली की छुट्टियों के खत्म होने के बाद अब वर्किंग डेज में भी ‘रामायण’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ये दबाकर करोड़ों कमा रही है. रिलीज के 7वें दिन तो ये 500 करोड़ के पार हो गई थी. यहां जानते हैं रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को ‘रामायण’ ने कितना कलेक्शन किया है? 

‘रामायण’ ने 8वें दिन कितनी कमाई की? 
‘रामायण’ को रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे लेकिन फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया. इसी के साथ नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में हर दिन दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर पहुंच रही है. नतीजतन ‘रामायण’ के कलेक्शन रजिस्टर के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बता दें कि ‘रामायण’  ने 64.85 करोड़ से खाता खोला था.

फिर दूसरे दिन इसकी कमाई घटी और इसने 48.05 करोड़ कमाए. फिर तीसरे दिन ‘रामायण’ ने रफ्तार बढ़ाई और इसने 69.80 करोड़ की कमाई की. इसके बाद चौथे दिन इसका कलेक्शन 56.15 करोड़ रहा. पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ की. इसके बाद छठे दिन इसका कलेक्शन 94.10 करोड़ और 7वेंदिन 70.65 करोड़ का कलेक्शन किया है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 8वें दिन 53.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 564.60 करोड़ हो गई है. 

‘रामायण’ बनी बॉलीवुड की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
‘रामायण’ ने रिलीज के 8वें दिन भी धाकड़ कमाई की है. इसी के साथ ये फिल्म बॉलीवुड की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने दंगल (387.39), गदर 2 (525.5 करोड़), पठान (543.22 करोड़) और एनिमल (554 करोड़)  के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. अब इसका अगला टारगेट छावा के 615.39 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को मात देना है. 

भारत में टॉप 10 बॉलीवुड कमाई करने वाली फिल्में 

  1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
  2. धुरंधर- 894.49 करोड़
  3. जवान- 640.42 करोड़
  4. स्त्री 2- 627.5 करोड़
  5. छावा- 615.39 करोड़
  6. रामायण – 554 करोड़ (8 दिन)
  7. एनिमल- 554 करोड़
  8. पठान – 543.22 करोड़
  9. गदर 2- 525.5 करोड़
  10. दंगल – 387.39 करोड़



Source link

You may also like

Leave a Comment