Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : CM साय मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात… सौरभ चंद्राकर की ED कोर्ट में होगी पेशी… भूपेश बघेल की करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : CM साय मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात… सौरभ चंद्राकर की ED कोर्ट में होगी पेशी… भूपेश बघेल की करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस… पढ़ें और भी खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले का दौरा करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 12:30 बजे मुंगेली के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे. मिनी स्टेडियम से मुख्यमंत्री मुंगेली की जनता को 465 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. 68 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत के 24 कार्यों का लोकार्पण करेंगे. वहीं 397 करोड़ 26 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ग्राम डिंडोरी पहुंचेंगे. यहां दोपहर 1:55 से 2:40 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा. वहीं दोपहर 3:20 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे.  

सौरभ चंद्राकर की आज ED कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर. महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आज ED कोर्ट में पेशी होगी. जेल में बंद सौरभ चंद्राकर को प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर जेल से लाया जाएगा. CBI कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद ED ने PMLA स्पेशल कोर्ट में आवेदन दिया था. ED स्पेशल कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार किया है. आज पुलिस की टीम सौरभ चंद्राकर को ED कोर्ट में पेश करेगी. 

भूपेश बघेल की आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज अहम प्रेस कॉन्फ़्रेंस होने वाली है. दोपहर 1 बजे वह अपने रायपुर निवास से मीडिया से रूबरू होंगे. यह पीसी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और धान खरीदी समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित रह सकती है. 

कृषि मंत्री रामविचार की आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी की संयुक्त आज प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे. दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस दौरान कृषक उन्नति योजना और पीएम-आशा अभियान को लेकर जानकारी दी जाएगी. वहीं गन्ना खरीदी और मिलेट्स से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. वहीं कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात रख सकते हैं.

पटवारियों पर कार्रवाई के विरोध में आज प्रदर्शन

रायपुर. प्रदेश में आंदोलनरत पटवारियों पर दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा 13 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन किया जाएगा. संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालयों में भोजन अवकाश में प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसी कड़ी में रायपुर राजधानी में दोपहर डेढ़ बजे कलेक्टर प्रांगण में प्रदर्शन किया जाएगा. पेंशनर्स एसोसिएशन रायपुर जिले के संयोजक विजय कुमार झा व प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रामचंद्र टांडी ने कहा है कि पटवारियों पर दमनात्मक कार्रवाई से 15 नवंबर से जारी धान क्रय का कार्य तो प्रभावित होगा. साथ ही किसानों व विद्यार्थियों के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से मांग की है कि पटवारियों पर दमनात्मक कार्रवाई को तत्काल वापस लेकर चर्चा के माध्यम से समस्या का निदान किया जाए. मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ पटवारियों के साथ हड़ताल में शामिल होगा.

IIIT नया रायपुर में सेमीकंडक्टर बनाने पर 3 दिन होगा मंथन

रायपुर. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नया रायपुर में मेक इन सिलिकॉन 2026 का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक किया जा रहा है. इसमें स्वदेशी सेमीकंडक्टक्टर अवसंरचना के विकास को सक्षम बनाने वाले विषय पर देश और विदेश के शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्योगों के परिवेश, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, प्रदूषण एवं छात्र विचार बताएं.

आज इंटरकॉलेज तीरंदाजी

रायपुर. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महंत लक्ष्मी नारायण दास कॉलेज द्वारा इंटरकॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता के संगठन सचिव क्रीड़ाधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि इसमें विश्वविद्यालय से संबंद्ध कॉलेज से महिला-पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता खेल विभाग के तीरंदाजी मैदान में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी.

वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन पर ट्रेनिंग-सह-जागरूकता प्रोग्राम आज

रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा देश के पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के लिए वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन (ओएनओएस) पर एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन पहल के उद्देश्य, प्रमुख व्यक्तित्व, प्राप्ति तथा इसके प्रभावी उपयोग के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करना है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को ओएनओएस की विशिष्टताओं को समझें, इसकी पहुंच एवं उपयोग की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने, इसके विभिन्न व्यक्तित्वों के व्यावहारिक उपयोग का ज्ञान प्राप्त करने तथा इसके प्रभावी उद्देश्यों से संबंधित समस्याओं एवं चर्चा पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment