माइक ओ’मैली ने साझा की यादें
एंथनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए माइक ओ’मैली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी एंथनी से आखिरी बार करीब तीन हफ्ते पहले बातचीत हुई थी। ओ’मैली ने 90 के दशक के मध्य में बोस्टन में एंथनी के साथ बिताए समय को याद करते हुए लिखा कि उस दौरान उनके कॉमेडी शो हमेशा हाउसफुल रहते थे। उन्होंने एंथनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उन चुनिंदा कॉमेडियन्स में से थे, जो अपनी ही कहानियों की बेतुकी बातों पर दर्शकों के साथ खुद भी हंसते थे, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो जाता था।
करियर और शुरुआती सफर
वर्जीनिया के लिंचबर्ग में 4 अप्रैल 1964 को जन्मे एंथनी क्लार्क ने अभिनय और कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने बोस्टन के एमर्सन कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की और वहीं से स्टैंड-अप कॉमेडी में अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक साल 1995 के आसपास मिला, जब उन्हें डेव चैपल और लुइस सी.के. जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ ‘यंग कॉमेडियन्स’ स्पेशल शो में परफॉर्म करने का मौका मिला। एक अभिनेता, निर्माता और स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में उनका सफर कई उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणादायक रहा।
