इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

1. NZ vs IND 4th ODI: भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालें एक नजर
न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को बे ओवल, माउंट मौनगानुई में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (NZ): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर
भारत (IND): रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
2. ‘यह 100 प्रतिशत बकवास है’ उस्मान ख्वाजा द्वारा सेंडपेपर विवाद खुलासे पर पैंट कमिंस का रिएक्शन आया सामने
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही सेंडपेपरगेंट कांड को लेकर जिस तरह के दावे किए, उसने क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज कर दी है। ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में जो खुलासे किए, उस पर अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का रिएक्शन सामने आया है। ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया कि 2018 के केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियन टीम को सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में पता था। उस्मान ख्वाजा के इस दावे पर पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बात 100 प्रतिशत गलत और पूरी तरह बकवास है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनके साथी खिलाड़ी गेंद के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।
3. MS Dhoni जानते हैं कि उनका अंत करीब है, CSK को आगे बढ़ना होगा: मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही सीएसके को पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ ने कहा धोनी जानते हैं कि उनका अंत करीब है और CSK को आगे बढ़ना होगा। कैफ ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “पिछला पूरा IPL बीत गया, और आधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं कहा गया कि वह बाहर हो गए हैं। उनके माता-पिता भी आए हुए थे, और ऐसा लग रहा था कि यह उनका आखिरी मैच हो सकता है। लेकिन धोनी के बारे में कोई नहीं जानता। कोई भी नहीं। इसलिए हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा। हालांकि, यह तो सब जानते हैं कि उनका सफर खत्म होने के करीब है। खुद उन्हें भी यह बात पता है। लेकिन CSK को अब आगे बढ़ना होगा। और एक तरह से, सैमसन को टीम में शामिल करके उन्होंने ऐसा करना शुरू भी कर दिया है।”
4. अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज? इरफान पठान ने बताया किसे मिलना चाहिए ODI World Cup 2027 में मौका
2027 वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी काफी समय है, लेकिन भारतीय टीम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। टीम मैनेजमेंट की नजर ऐसे गेंदबाजों पर है, जो बड़े टूर्नामेंट में टीम को जीत दिला सकें। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी विकल्पों को लेकर अपनी राय दी है।
पठान का मानना है कि भारत के गेंदबाजी आक्रमण में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का होना काफी जरूरी है। उन्होंने अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के नामों पर बात करते हुए अर्शदीप को अपनी पहली पसंद बताया। उनके मुताबिक, अर्शदीप की गेंदबाजी का तरीका दूसरे गेंदबाजों से अलग है। वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं और बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
5. IPL 2027: हार्दिक पांड्या की एंट्री से इन 3 खिलाड़ियों का कट सकता है PBKS से पत्ता
आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए ट्रेड के तहत हार्दिक पांड्या, अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम का हिस्सा बन गए हैं।
आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है, जबकि मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को होगा। ऐसे में पंजाब के पास टीम में जरूरी बदलाव करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। हार्दिक पांड्या के आने के बाद PBKS टीम इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बारे में सोच सकती है: 1. मुशीर खान, 2. मिचेल ओवन, 3. मार्कस स्टोइनिस
6. U19 Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह
जारी एसीसी मैन्स अंडर 19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 12 नवंबर, गुरूवार को भारत और अफगानिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच अल अमीरात में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। अब भारत का फाइनल में सामना 14 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान अंडर 19 टीम ने 228 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा। जबाव में भारत ने इस टारगेट को लक्ष्य राजेश रायचंदनी (93 रन, 90 गेंद) की कप्तानी पारी के चलते 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
7. PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस का ऐतिहासिक शतक, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के दिग्गज क्लब में मारी एंट्री
श्रीलंका के टेस्ट कप्तान कुसल मेंडिस ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने कप्तानी डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़कर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। पिछले महीने धनंजय डी सिल्वा से टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले 31 वर्षीय मेंडिस, कप्तान के तौर पर अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
8. NZ vs IND: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, चोट से उबरकर न्यूजीलैंड रवाना हुए ऋषभ पंत
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा मोटिवेशन मिला है, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बीसीसीआई से मेडिकल मंजूरी मिलने के बाद 13 नवंबर को ऑफिशियल तौर पर वेलिंगटन के लिए रवाना होंगे। पंत, जो 14 नवंबर को टीम के साथ जुड़ने वाले हैं, अक्टूबर में श्रीनगर में ईरानी कप के दौरान शेष भारत टीम की कप्तानी करते समय हुए साइड स्ट्रेन से पूरी तरह से उबर गए हैं।
