Home Hollywoodएंजेलिना जोली का है हॉलीवुड छोड़ने का प्लान? ब्रैड पिट से तलाक की लड़ाई के बाद बच्चों को लेकर बड़ा फैसला! – angelina jolie planning to leave hollywood major decision regarding her children following divorce battle with brad pitt

एंजेलिना जोली का है हॉलीवुड छोड़ने का प्लान? ब्रैड पिट से तलाक की लड़ाई के बाद बच्चों को लेकर बड़ा फैसला! – angelina jolie planning to leave hollywood major decision regarding her children following divorce battle with brad pitt

by BollywoodNewsAndMovie


ब्रैड पिट से तलाक के बाद एंजेलिना जोली की जिंदगी में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने लॉस एंजिल्स में अपना 24.75 मिलियन डॉलर का आलीशान बंगला बेच दिया है। वहीं, कनेक्टिकट में नई प्रॉपर्टी खरीदने की खबरें भी सामने आई हैं।

Angelina Jolie plans to leave Hollywood after Brad Pitt divorce battle?
ब्रैड पिट से अलग होने के बाद क्यों LA छोड़ना चाहती थीं एंजेलिना?(फोटो– AP)
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ब्रैड पिट से अलग होने और सालों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद अब एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स से दूर नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी में हैं। हाल ही में उन्होंने अपना आलीशान बंगला 24.75 मिलियन डॉलर यानी करीब 220 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इसके अलावा खबर है कि उन्होंने अमेरिका के कनेक्टिकट में एक नई प्रॉपर्टी भी खरीदी है। खास बात यह है कि एंजेलिना पहले ही कह चुकी थीं कि जब उनके सबसे छोटे बच्चे 18 साल के हो जाएंगे, तब वह लॉस एंजिल्स छोड़ देंगी। ऐसे में उनके इस नए कदम को उसी पुराने प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है।

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट साल 2016 में अलग हो गए थे। इसके बाद दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी और प्रॉपर्टी को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चली, जो दिसंबर 2024 में तलाक फाइनल होने के साथ एक अहम पड़ाव पर पहुंची। इस दौरान एंजेलिना अपने छह बच्चों के साथ लॉस एंजिल्स में ही रहीं। अब उनके जुड़वां बच्चे नॉक्स और विविएन भी 18 साल के हो चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के पास शहर छोड़ने की आजादी है। हालांकि, वह सिर्फ कनेक्टिकट में ही नहीं, बल्कि कंबोडिया और न्यूयॉर्क में भी ज्यादा समय बिताना चाहती हैं।

ब्रैड पिट से अलग होने के बाद क्यों LA छोड़ना चाहती थीं एंजेलिना?

एंजेलिना जोली ने साल 2024 में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को दिए एक इंटरव्यू में LA छोड़ने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह इसी शहर में पली-बढ़ी हैं, लेकिन तलाक से जुड़े हालात की वजह से उन्हें यहां रुकना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं इसी शहर में बड़ी हुई हूं। मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि तलाक के चलते मुझे यहां रहना पड़ा, लेकिन जैसे ही बच्चे 18 साल के हो जाएंगे, मैं यहां से जा सकूंगी।’ उन्होंने यह भी बताया था कि छह बच्चों की परवरिश के लिए उन्हें ऐसी जगह की जरूरत थी, जहां प्राइवेसी, शांति और सुरक्षा मिल सके। एंजेलिना के मुताबिक, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उन्होंने इंसानियत और जिंदगी को जिस तरह देखा है, वह LA में उनके बचपन के अनुभवों से काफी अलग है। दरअसल, लॉस एंजिल्स में रहने के पीछे एक वजह बच्चों को उनके पिता ब्रैड पिट के करीब रखना भी था। साल 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान जोली ने बताया था कि लॉस फेलिज में घर खरीदने की एक बड़ी वजह पिट के घर से उसकी नजदीकी थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं चाहती थी कि यह उनके पिता के करीब हो, जो यहां से सिर्फ पांच मिनट की दूरी पर रहते हैं।’ अब जब उनके सबसे छोटे बच्चे भी 18 साल के हो गए हैं, तो माना जा रहा है कि जोली अपने पुराने प्लान पर आगे बढ़ रही हैं।

24.75 मिलियन डॉलर में बेचा LA का आलीशान बंगला

एंजेलिना जोली ने सितंबर 2026 में लॉस एंजिल्स के लॉस फेलिज इलाके में मौजूद अपना ऐतिहासिक बंगला 24.75 मिलियन डॉलर में बेच दिया। भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 220 करोड़ रुपये बैठती है। एक्ट्रेस ने साल 2017 में ब्रैड पिट से अलग होने के बाद यह प्रॉपर्टी करीब 24.5 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। करीब 11,000 वर्ग फुट में फैला यह बंगला कभी मशहूर फिल्ममेकर सेसिल बी. डीमिल का हुआ करता था। साल 1913 में बनी यह प्रॉपर्टी करीब दो एकड़ जमीन पर फैली हुई है। इसमें छह बेडरूम और 10 बाथरूम हैं। एंजेलिना ने मई 2026 में इस घर को करीब 29.85 मिलियन डॉलर में बिक्री के लिए रखा था। इसके बाद 24 सितंबर को इसे 24.75 मिलियन डॉलर में बेच दिया गया।

आलीशान बंगले में है फार्महाउस स्टाइल किचन से लेकर फिटनेस स्टूडियो

घर की खास बात यह है कि यहां से हॉलीवुड हिल्स और ग्रिफिथ ऑब्जर्वेटरी का शानदार नजारा दिखाई देता है। इस आलीशान बंगले में फार्महाउस स्टाइल किचन, कई लिविंग एरिया, लाइब्रेरी, टी हाउस, वाइन सेलर और फिटनेस स्टूडियो जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा यहां बड़ा लॉन, स्विमिंग पूल और पूल हाउस भी मौजूद है। यह घर सिर्फ अपनी कीमत ही नहीं, बल्कि अपने इतिहास की वजह से भी काफी खास माना जाता है।

कंबोडिया और न्यूयॉर्क में भी ज्यादा समय बिताना चाहती हैं जोली

कनेक्टिकट में नई प्रॉपर्टी खरीदने की खबरों के बीच एंजेलिना जोली की आगे की योजनाएं भी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस पहले ही बता चुकी हैं कि वह लॉस एंजिल्स छोड़ने के बाद कंबोडिया में काफी समय बिताना चाहती हैं। कंबोडिया से उनका खास जुड़ाव है, क्योंकि उनके बड़े बेटे मैडॉक्स का जन्म वहीं हुआ था और वहां उनका अपना घर भी है। साल 2024 में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए भी समय निकालना चाहती हैं। इसके अलावा जोली के पास न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में भी एक प्रॉपर्टी है। साल 2025 में उन्होंने इस घर को अपने छह बच्चों के लिए एक ‘क्रैश पैड’ बताया था। यानी जब भी उनके बच्चे न्यूयॉर्क आते हैं, तो उनके पास रुकने के लिए एक जगह होती है।

एंजेलिना जोली का ‘एटेलियर जोली’

न्यूयॉर्क में एंजेलिना का एक प्रोफेशनल वेंचर भी है, जिसका नाम ‘एटेलियर जोली’ है। यह उनका फैशन और क्रिएटिव बिजनेस है। ऐसे में ईस्ट कोस्ट में रहना उनके लिए काम और परिवार दोनों के लिहाज से सुविधाजनक हो सकता है। इससे पहले TMZ के एक सूत्र ने भी बताया था कि लॉस एंजिल्स का घर बेचने के बाद जोली ज्यादा ग्लोबल लाइफस्टाइल अपनाना चाहती हैं। इसमें कंबोडिया में समय बिताने के साथ-साथ दुनियाभर में अपने काम और प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना शामिल है।

ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली का तलाक रहा काफी विवादों में

एंजेलिना जोली के लॉस एंजिल्स छोड़ने की खबरों के बीच एक बार फिर ब्रैड पिट के साथ उनके पुराने रिश्ते और तलाक की चर्चा शुरू हो गई है। कभी हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल रहे इस जोड़े को ‘ब्रैंजेलिना’ के नाम से जाना जाता था। दोनों के छह बच्चे हैं- मैडॉक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह और जुड़वां बच्चे नॉक्स और विविएन। साल 2016 में एक प्राइवेट प्लेन में हुई घटना के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। इसके बाद जोली ने तलाक के लिए अर्जी दी। दोनों के बीच करीब आठ साल तक कानूनी लड़ाई चली और आखिरकार दिसंबर 2024 में उनका तलाक फाइनल हो गया। हालांकि, तलाक के बाद भी फ्रांस की उनकी वाइनरी और दूसरी प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद जारी रहे। बच्चों के साथ ब्रैड पिट के रिश्ते भी लगातार चर्चा में रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके चार बच्चों मैडॉक्स, जहारा, शिलोह और विविएन ने अपने नाम से पिता का सरनेम ‘पिट’ हटा दिया है। वहीं, बच्चों और पिट के बीच रिश्ते भी पहले जैसे नहीं रहे हैं।

बच्चों से दूरी को लेकर ब्रैड पिट हैं परेशान

‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि बच्चों से दूर होना ब्रैड पिट के लिए काफी दर्दनाक है। सूत्र के मुताबिक, पिट का मानना है कि बच्चों के साथ उनके रिश्ते खराब होने में जोली की भूमिका रही है और यह उनके लिए किसी धोखे से कम नहीं है। हालांकि, ये बातें मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से सामने आई हैं और इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि 2016 में प्राइवेट प्लेन वाली घटना के दौरान पिट पर दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे, लेकिन उन्होंने इन आरोपों से हमेशा इनकार किया है। इस मामले में उन पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाया गया था।

अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं ब्रैड पिट

एंजेलिना जोली से अलग होने के बाद ब्रैड पिट भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उनका नाम ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमन के साथ जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, जोली फिलहाल अपने बच्चों, परिवार और प्रोफेशनल कामों पर ध्यान दे रही हैं। इस तरह सालों तक लॉस एंजिल्स में रहने के बाद अब जोली के वहां से जाने की खबरें उनके जीवन में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही हैं।

अदिति राठौर

लेखक के बारे मेंअदिति राठौरमैं, अदिति राठौर नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हूं। मैंने GGSIPU, दिल्ली से BAJMC की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ने, लिखने और स्टोरीटेलिंग में मेरी खास रुचि है। पत्रकारिता के प्रति मेरा दृष्टिकोण तथ्यों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पाठकों तक पहुंचाने पर केंद्रित है।

मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जुलाई में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। वर्तमान में मैं NBT की डिजिटल टीम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम कर रही हूं। इस दौरान मुझे मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों, सेलिब्रिटी अपडेट्स और ट्रेंडिंग विषयों पर काम करने का अनुभव मिल रहा है। डिजिटल पत्रकारिता की बदलती कार्यशैली और पाठकों की रुची को समझते हुए मैं खबरों को प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रही हूं।

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ मेरी रुचि नेशनल खबरों, राजनीति और क्राइम रिपोर्टिंग में भी है। मैं इन क्षेत्रों में अपनी समझ विकसित करने और भविष्य में अलग-अलग बीट्स पर काम करने की संभावनाएं तलाशने के लिए उत्सुक हूं। मेरी दिलचस्पी केवल खबरें लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी विषय के पीछे की कहानी, उनके विभिन्न पहलुओं और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने में भी है।

पढ़ना, लिखना और कहानियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना मेरी प्रमुख रुचियों में शामिल है। मैं मानती हूं कि एक अच्छी खबर केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं होती, बल्कि पाठकों को किसी मुद्दे को बेहतर ढंग से समझाने का अवसर भी देती है। डिजिटल पत्रकारिता को क्षेत्र में अपनी लेखन शैली, रिसर्च और स्टोरी टेलिंग कौशल को लगातार बेहतर बनाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है।… और पढ़ें