Home Box OfficeRamayana Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 10वें दिन भी उड़ाया गर्दा, भारत से लेकर विदेशों तक छाई फिल्म

Ramayana Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 10वें दिन भी उड़ाया गर्दा, भारत से लेकर विदेशों तक छाई फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


Ramayana Box Office Collection Day 10: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। दूसरे शुक्रवार को शानदार कलेक्शन करने के बाद अब दूसरे शनिवार यानी रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कमाई 9:30 बजे तक 670 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 47.85 करोड़ रुपये कमाए। इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये पहुंच गया था। फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार करके एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।



Source link

You may also like

Leave a Comment