सूर्या इन दिनों तमिल फिल्म ‘सीन’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ‘रामायण’ की तबाही के बीच भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी पकड़ बनाए हुए है और अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. इसने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. इसे फेस्टिव वीक का पूरा फायदा मिला है.
ऐसे में ‘रामायण’ की बंपर कमाई के बीच ‘सीन’ ने 2026 का कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसकी टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री हो गई है. इसकी रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो गया है. चलिए बताते हैं फिल्म ने 8 दिनों में कितनी कमाई कर ली है.
‘सीन’ का 8 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ की तबाही के बीच तमिल फिल्म ‘सीन’ ने दूसरे शुक्रवार को इंडिया में 6 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 117.3 करोड़ हो चुका है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 73.7 करोड़ हो चुका है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 212.12 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ दूसरे संडे को करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? एडवांस बुकिंग में मिली 76% की उछाल
‘सीन’ बनी 2026 की कॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
कोईमोई के अनुसार, तमिल फिल्म ‘सीन’ साल 2026 की कॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसने ‘मंदादि’ के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. ये ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ से पीछे है. देखिए इस साल 2026 की कॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में…
1. जेलर 2- 473.05 करोड़
2. जन नायकन- 198.57 करोड़
3. करुप्पु- 198.18 करोड़
4. विश्वनाथ एंड संस- 122.54 करोड़
5. सीन- 117.3 करोड़
6. मंदादि- 101.93 करोड़
7. डीसी- 69.46 करोड़
8. ताई किज्झवी- 62.46 करोड़
9. ब्लास्ट- 53.06 करोड़
10. पराशक्ति- 52.46 करोड़
गौरतलब है कि ‘सीन’ तमिल के साथ ही सूर्या के भी करियर की इस साल 2026 की बड़ी फिल्म बन चुकी है. ये उनकी इस साल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बन चुकी है. जबकि नंबर 1 पर ‘करुप्पु’ का नाम शामिल है. आपको बता दें कि ‘सीन’ सूर्या की इस साल 2026 की तीसरी 200 करोड़ी फिल्म है. इसमें ‘विश्वनाथ एंड संस’ और ‘करुप्पु’ का नाम भी शामिल है, जिसने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया.
