Home Morning News (खास खबरें)उज्जैन:रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस! कान पकड़कर बोला चोर- माफ कर दो, अब चोरी नहीं करूंगा – Stole bike at night, police paraded him in morning! thief holds ears and apologizes

उज्जैन:रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस! कान पकड़कर बोला चोर- माफ कर दो, अब चोरी नहीं करूंगा – Stole bike at night, police paraded him in morning! thief holds ears and apologizes

by BollywoodNewsAndMovie


Stole Bike At Night, Police Paraded Him In Morning! Thief Holds Ears And Apologizes

पुलिस ने निकाला जुलूस

विस्तार

शहर में बाइक चोरी के एक मामले में महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी दोनों कान पकड़कर लोगों से माफी मांगता और आगे चोरी नहीं करने की बात कहता नजर आया।


ये भी पढ़ें- विदिशा में पुतला दहन की आग बुझाने गया जवान खुद झुलसा, अस्पताल पहुंचे एसपी; कांग्रेसियों पर केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने 23 सितंबर की रात अपनी होंडा शाइन बाइक (MP13 FR 9291) घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 6 बजे बाइक गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद सोहेल ने थाना महाकाल पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद ली। इसके आधार पर पुलिस ने विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा उर्फ राज को भैरवगढ़ में मदरसे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।

चार थानों में दर्ज हैं सात मामले

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ उज्जैन के महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा थानों में चोरी और मारपीट सहित सात मामले पहले से दर्ज हैं। बाइक चोरी का यह आठवां मामला है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान वह कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

 



Source link

You may also like

Leave a Comment