Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: कनिका मान पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- ‘आप ट्यूबलाइट हो या बेवकूफ हो?’

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: कनिका मान पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- ‘आप ट्यूबलाइट हो या बेवकूफ हो?’

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में हर बीतते दिन के साथ ड्रामा और तकरार का पारा चढ़ता जा रहा है। इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में भाईजान ने घरवालों के पूरे हफ्ते का हिसाब-किताब लिया, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स के चेहरे बेनकाब हुए। शो की शुरुआत में जहां सलमान खान ने अरिश्फा खान की शानदार कैप्टेंसी की तारीफ की, वहीं घर की ड्यूटी न करने पर लव गिल को सख्त लहजे में लताड़ भी लगाई। इसके साथ ही सलमान ने स्काउट ओपी की बिगड़ती हालत और उनके बर्ताव को देखते हुए उन्हें सही राह पर चलने की नसीहत दी।

काजी तौकीर ने खोली कनिका मान की पोल

वीकेंड का वार का सबसे बड़ा हंगामा तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने स्काउट ओपी द्वारा लव गिल पर की गई भद्दी टिप्पणी का मुद्दा उठाया। इस चर्चा के दौरान काजी तौकीर ने बिना किसी झिझक के कनिका मान के दोहरे रवैये की पोल खोल दी। काजी ने सलमान खान के सामने ही कनिका को आईना दिखाते हुए कहा कि जब स्काउट ने वह आपत्तिजनक बात कही थी, तो आपको उसी वक्त उन पर चिल्लाना चाहिए था। कनिका के इस ढुलमुल बर्ताव को देख सलमान खान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कनिका को सीधे निशाने पर ले लिया।

सलमान खान का फूटा गुस्सा, निकाली कनिका की हेकड़ी

शो के सामने आए नए प्रोमो वीडियो में सलमान खान कनिका मान की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान ने कनिका को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने काजी तौकीर की ‘लॉलीपॉप’ वाली मामूली बात का इतना बड़ा मुद्दा बनाया था, जबकि स्काउट के ‘नाड़े’ वाली भद्दी बात पर आप एकदम शांत कैसे रह गईं। सलमान ने तीखे सवाल दागते हुए पूछा कि उस वक्त आप वहां मौजूद थीं और आप हंस रही थीं। जब कनिका ने बचाव में कहा कि सर वहां सब हंस रहे थे, तो सलमान भड़क उठे और बोले कि आप खुद को बहुत ज्यादा स्मार्ट समझती हैं।

“आप ट्यूबलाइट हो या बेवकूफ हो?”- कनिका की सफाई पर भड़के भाईजान

सलमान खान के तीखे तेवरों के सामने कनिका मान ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा, “सर एकदम से एहसास नहीं होता है ना।” उनकी इस दलील पर सलमान ने तुरंत पलटवार किया और पूछा कि फिर काजी को उसी वक्त कैसे एहसास हो गया। कनिका ने बात संभालने की कोशिश करते हुए आगे कहा कि तब तक तो लव भी हंस रही थी। इस पर सलमान खान ने अपना आपा खोते हुए कनिका को खरी-खोटी सुनाई और कहा, “आप ट्यूबलाइट हो? बेवकूफ हो? आप मुझसे बहस करना चाहती हो? इस चीज को न्यायित ठहराना चाहती हो? ठीक है ठहराओ फिर।” इस फटकार के बाद सलमान ने स्काउट ओपी को भी समझाया कि वह एक बेहतरीन गेमर हैं और उन्हें भटकने के बजाय अपनी गेम पर पूरा फोकस करना चाहिए।

यह भी पढ़ें–   ‘हर किसी के साथ नाम जोड़ना बंद करो!’, अफेयर की खबरों पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी,



Source link

You may also like

Leave a Comment