बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर खान ने स्काउट के सपोर्ट के लिए आज लव गिल पर अपनी भड़ास निकाली है। वह खुलकर सामने आए और सबके सामने लव पर निशाना साधा है।
बिग बॉस 20 के रविवार के वीकेंड का वार की शुरुआत काफी हंगामे से हुई। शनिवार के एपिसोड में स्काउट ओपी को लेकर लव गिल और काजी तौकीर खान से लड़ाई हो गई। काजी का एक ऐसा रूप देखने के लिए मिला जिसे देखकर सभी घरवाले हैरान हो गए। दरअसल, सलमान खान जब स्काउट को समझाते हैं कि उन्हें लव से दूर रहना चाहिए तो उसके बाद एक छोटा ब्रेक आता है।
काजी ने निकाली लव गिल पर भड़ास
इसके बाद काजी काफी गुस्से में आते हैं और स्काउट को बोलते हैं कि ये तुझे यूज कर रही है। गलत है वो। उससे दूर रहो। फिर लव वहां आती हैं तो काजी उन्हें बोलते हैं कि तुम उसे यूज कर रही हो। मैं बोल रहा हूं मुंह पर बोलूंगा। गलत हो तुम। काश्वी, स्काउट के साथ तुम लव ट्रायएंगल मत बनाओ।
स्काउट के लिए लव से भिड़े काजी
काजी फिर स्काउट को बोलते हैं कि तू अकेले खेल, अपने परिवार के लिए खेल। मैंने मां की कसम खाकर हमेशा बोला है कि ये दिल का साफ है तो मैं बोलूंगा। तू मेरे भाई जैसा है। अगर तुम्हें चैम्प बनना है तो दिखाओ कि तुम हो। काश्मी के लिए करो, अपने पैरेंट्स के लिए। ये ड्रामा कर रही है। ऐसी की तैसी। स्मोकिंग रूम में रो रहा था, ये दोनों इसके पास आए।
वहीं लव बोलती हैं कि आप मुझे मत घसीटो। आप मेरे करेक्टर पर सवाल नहीं कर सकते। काजी फिर सवाल करते हैं कि जब आप अब चिल्ला रही हो तो तब क्यों नहीं चिल्लाई।
आम्रपाली ने भी लव को समझाया
आम्रपाली दुबे फिर तभी आती हैं और बोलीं कि सब सही सवाल कर रहे हैं कि दब स्काउट ने आपके लिए नाड़ा वाला कमेंट किया तो आपने तब नहीं कुछ कहा? लव बोलती हैं कि मैंने बोला था स्काउट को। आम्रपाली फिर बोलती हैं कि आपने अगले दिन सुनाया, उसी वक्त क्यों नहीं बोला। उस वक्त ही बोलना था न।
लव लेकिन जब आम्रपाली की बात को नहीं मानती हैं तो आम्रपाली बोलती हैं कि मैं अब तुम्हें नहीं समझा सकती। तुम्हें जो करना है करो।
