Home Morning News (खास खबरें)Morning News Brief: IndiGo फ्लाइट का लैंडिंग गियर फंसने से 192 यात्रियों की अटकी सांसें; IPL के संस्थापक ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता

Morning News Brief: IndiGo फ्लाइट का लैंडिंग गियर फंसने से 192 यात्रियों की अटकी सांसें; IPL के संस्थापक ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता

by BollywoodNewsAndMovie


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 नवम्बर 2026) की खबरों में IndiGo फ्लाइट का लैंडिंग गियर फंसने से 192 यात्रियों की अटकी सांसें; इटली के नेता ने राहुल गांधी के सामने लगाया ‘वोट चोर, का नारा; IPL के संस्थापक ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता; ‘अमेरिका भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का करे सम्मान’- एंटनी ब्लिंकन प्रमुख रहा.

1. IndiGo फ्लाइट का लैंडिंग गियर फंसने से 192 यात्रियों की अटकी सांसें

पुणे से गुवाहाटी जा रही IndiGo की फ्लाइट में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया. फ्लाइट 6E 0623 (VT-IZE) का लैंडिंग गियर (पहिए) टेकऑफ के बाद ऊपर नहीं हो पाया और बाहर की स्थिति में ही फंसा रहा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी.

पढ़े पूरी खबर……

2. इटली के नेता ने राहुल गांधी के सामने लगाया ‘वोट चोर, का नारा

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के ‘भारत समिट 2026’ में एक विदेशी नेता के बयान ने देश की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है. इटली के नेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक ने मंच से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया.

पढ़े पूरी खबर……

3. IPL के संस्थापक ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और भारत से भगोड़े कारोबारी ललित मोदी को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है. उन्होंने शनिवार, 14 नवंबर 2026 को ऑक्सफोर्ड यूनियन में अपने संबोधन के दौरान इसकी सार्वजनिक घोषणा की. ललित मोदी के मुताबिक, उन्हें 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में ब्रिटिश नागरिकता प्रदान की गई थी.

पढ़े पूरी खबर……

4. ‘अमेरिका भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का करे सम्मान’- एंटनी ब्लिंकन

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि वाशिंगटन को भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की नीति को ‘जीरो-टॉलरेंस’ यानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने वाली नीति बनाने पर जोर दिया.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

बिरसा मुंडा की जयंती पर PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने किया नमन: देशभर में 15 नवंबर को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Divas) के रूप में मनाई जा रही है. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

पढ़े पूरी खबर……

SIR प्रक्रिया पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर अपना पक्ष रखा है. आयोग ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से छूटने न पाए.

पढ़े पूरी खबर……

शहीद SPO के पार्थिव शरीर को डंपर में लाने पर विवाद: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों द्वारा दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) की हत्या के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को गांव तक पहुंचाने के तरीके पर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया है कि शहीद जवानों के पार्थिव शरीर बिना ताबूत के डंपर में रखकर उनके पैतृक गांव लाए गए.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment