
काजी तौकीर और स्काउट (बिग बॉस 20)
Bigg Boss 20: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर गुजरते दिन के साथ रिश्तों के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक तरफ पुराने दोस्त दुश्मन बन रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ घर के दो सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दोनों ने एक दूसरे के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. दरअसल, पहले काजी ने स्काउट के लिए लव गिल से सीधा पंगा लिया था. काजी ने स्काउट का सपोर्ट किया था. उसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. दोनों ने पुरानी दुश्मनी भुला दी है.
बीते एपिसोड में काजी तौकीर ने सबके सामने लव गिल के खेल की पोल खोलकर रख दी थी. काजी ने सीधे शब्दों में लव गिल को चेतावनी दी थी कि वो स्काउट ओपी की भावनाओं के साथ खेलना बंद करें. उन्होंने लव से ये भी कहा कि वो स्काउट का इस्तेमाल न करें. काजी ने लव पर आरोप लगाया था कि वो सिर्फ अपने फायदे के लिए स्काउट का इस्तेमाल कर रही हैं. इस दौरान काजी ने स्काउट का पक्ष लेते हुए उन्हें एक बेहद नेक और साफ दिल इंसान बताया. इतना ही नहीं काजी ने स्काउट को ये भी सलाह दी कि वो लव गिल से दूरी बनाकर रखें और घर के अंदर अपना सोलो गेम खेलें.
4 हफ्ते की दुश्मनी खत्म
लव गिल से हुई इस तीखी बहस के बाद अब घर के अंदर एक बेहद दिलचस्प और ताजा मोड़ सामने आया है. हालिया लाइव फीड में काजी तौकीर और स्काउट ओपी एक साथ बैठकर दिल से बात करते नजर आए. दोनों ने अपने पुराने मतभेदों को पीछे छोड़ने का फैसला किया. बातचीत के दौरान काजी ने स्काउट को समझाया कि वो घरवालों की गॉसिप और भड़काने वाली बातों पर बिल्कुल ध्यान न दें. काजी ने साफ कहा कि अब उनके बीच कोई भी मनमुटाव नहीं बचा है, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स के पास बात करने के लिए कुछ खास नहीं है, इसलिए वो दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया अपना फोन नंबर, बोलीं- जल्दी कॉल करो
एक ही कप से कॉफी पीकर की दोस्ती शुरुआत
काजी की इस बात से स्काउट ओपी भी पूरी तरह सहमत नजर आए. स्काउट ने माना कि आपसी झगड़े की वजह से उन्होंने घर के अंदर अपना काफी कीमती वक्त बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों ने करीब चार हफ्ते सिर्फ लड़ने में निकाल दिए, जबकि इस समय में वो साथ मिलकर मस्ती कर सकते थे और अच्छी यादें बना सकते थे. इस पूरी बातचीत के बीच एक बेहद प्यारा पल भी देखने को मिला, जब काजी तौकीर ने अपनी कॉफी में से स्काउट को दो-तीन घूंट पीने के लिए दिए. भले ही ये एक छोटा सा जेस्चर था, लेकिन इसने साफ दिखा दिया कि हफ्तों के तनाव के बाद अब दोनों के बीच एक बार फिर अपनापन और दोस्ती लौट आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि काजी और स्काउट की ये नई दोस्ती आने वाले दिनों में घर के बाकी सदस्यों के खेल पर क्या असर डालती है.


