Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: कनिका मान की टीम ने बिग बॉस को बताया पक्षपाती, सलमान खान पर भी साधा निशाना – Bigg Boss 20 Kanika Mann Team Slams Makers And Salman Khan

Bigg Boss 20: कनिका मान की टीम ने बिग बॉस को बताया पक्षपाती, सलमान खान पर भी साधा निशाना – Bigg Boss 20 Kanika Mann Team Slams Makers And Salman Khan

by BollywoodNewsAndMovie


कनिका मान (Kanika Mann) की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की और लिखा, “बिग बॉस का दोगलापन और पक्षपात हैरान करने वाला है। काजी ने जो मनीष के साथ किया, वो सही ठहराया गया। लेकिन जब कोई दूसरा कंटेस्टेंट उसी बात को बिना चिल्लाए या बेवजह ड्रामा किए समझाने की कोशिश करता है, तो यह समस्या बन जाती है। यानी अपनी बात रखना गलत नहीं है, लेकिन उसे समझदारी से रखने पर सवाल उठाए जाते हैं?नेशनल टेलीविजन पर किसी सुपरस्टार का कंटेस्टेंट का मजाक उड़ाना बिल्कुल सही है? उसका मजाक बनाना और उसे नीचा दिखाना स्वीकार्य है? लेकिन जब कोई महिला कंटेस्टेंट उसी अंदाज में काजी को जवाब देती है, तो अचानक यह अपमानजनक हो जाता है? माही किसी को होमब्रेकर कह सकती है, काजी कनिका को गाली दे सकते हैं और वह भी ठीक है। लेकिन जब कनिका खुद के लिए स्टैंड लेती हैं और किसी के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं, तो उसे गलत करार दे दिया जाता है।”



Source link

You may also like

Leave a Comment