Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 17 november 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 17 november 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया. इन खबरों के अलावा,  जनगणना 2027 के लिए यूपी के नोएडा में 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हुई. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

मनीला में क्वाड के मंच पर ट्रंप से होगी PM नरेंद्र मोदी की मुलाकात, दो साल बाद हो रही मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. मोदी मनीला पहुंच चुके हैं, जबकि ट्रंप मंगलवार को वहां पहुंचेंगे. दोनों नेता QUAD शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. बैठक में जापान की PM साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहेंगे.

यूपी में 16 IAS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-वाराणसी के मंडलायुक्त बदले, इन 6 जिलों को मिले नए DM

उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. कानपुर और वाराणसी के मंडलायुक्तों समेत कई जिलों के डीएम बदले गए हैं. यूपीसीडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी नई तैनाती की गई है. वहीं, कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.  के विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है.

अब घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना! नोएडा में Self Enumeration शुरू, 30 नवंबर तक भर सकेंगे फैमिली डिटेल्स

जनगणना 2027 के तहत नोएडा में सोमवार से स्वगणना अभियान शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत सांसद महेश शर्मा और नोएडा प्राधिकरण के CEO ने पोर्टल पर अपने और परिवार के सदस्यों का ब्योरा दर्ज करके की. उन्होंने शहरवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने की अपील की. प्रशासन के मुताबिक स्वगणना की सुविधा 16 से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी.

टीम इंड‍िया से टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, फ्रैक्चर ने मिचेल सेंटनर को किया बाहर

टीम इंडिया के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सेंटनर दाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. सेंटनर को भारत के खिलाफ पांचवें वनडे में बल्लेबाज़ी के दौरान चोट लगी थी.

पॉल्यूशन कंट्रोल पर MCD का एक्शन, 2 हफ्ते में काटे 15,400 चालान… वसूले 1.62 करोड़

दिल्ली में प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर MCD ने बड़ी कार्रवाई की है. 2 से 16 नवंबर के बीच नगर निगम की टीमों ने 12 जोन में 15,400 से ज्यादा चालान काटे और 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. दिन की शिफ्ट में 11,932 चालान काटकर 1.28 करोड़ रुपये और रात की शिफ्ट में 3,477 चालान काटकर करीब 34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. 

UP में अजय माकन तय करेंगे उम्मीदवार, कांग्रेस ने पांचों चुनावी राज्यों के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी

कांग्रेस ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इनका गठन तत्काल प्रभाव से किया. यूपी में अजय माकन को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. असलम शेख और बीवी श्रीनिवास को सदस्य नियुक्त किया गया है.

दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए अमित शाह का एक्शन प्लान, 19,822 डार्क स्पॉट चिह्नित, 6 हजार CCTV कैमरे लगाए गए

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए हैं. अब तक 19,822 डार्क स्पॉट चिह्नित किए गए हैं. सार्वजनिक पार्कों में 6,000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा पिंक स्कूटी, ऑल-वुमेन PCR वैन और पिंक बूथ शुरू किए जा रहे हैं. अमित शाह ने 24 अक्टूबर को समीक्षा बैठक में एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए थे.

‘अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी…’, BJP की चिंतन बैठक में केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में मथुरा में सोमवार से पार्टी की दो दिवसीय चिंतन बैठक चल रही है. इसमें वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश नेतृत्व के 54 सदस्य शामिल हैं. इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी तैयारियों और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बयान दिया.

पाकिस्तान को कूटकर पापा वीरेंद्र सहवाग संग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शरण में पहुंचे आर्यवीर

आर्यवीर पिता वीरेंद्र सहवाग के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. बागेश्वर धाम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें साझा की गईं. पोस्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीतने और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के बाद आर्यवीर परिवार के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे.

इंडोनेशिया के तुआल में फिर कांपी धरती, 6.6 तीव्रता का भूकंप

16 नवंबर 2026 को भारतीय समयानुसार रात करीब 2:41 बजे इंडोनेशिया के तुआल शहर से 148-151 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र बैंडा सागर में था. शुरुआती आंकड़ों में इसकी गहराई 35 किलोमीटर बताई गई, जिसे बाद में संशोधित कर 68 किलोमीटर किया गया. इस भूकंप का प्रभाव सीमित ही रहा.
 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment