Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… तेलंगाना CM रेड्डी आज आएंगे छत्तीसगढ़… दिल्ली से लौटेंगे भूपेश बघेल… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… तेलंगाना CM रेड्डी आज आएंगे छत्तीसगढ़… दिल्ली से लौटेंगे भूपेश बघेल… पढ़ें और भी खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से माना के लिए रवाना होंगे. शाम 4 बजे माना स्थित जैनम मानस भवन पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम शाम 4 से 5 बजे तक आयोजित होगा. इसके बाद शाम 5 बजे माना से मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे.

तेलंगाना मुख्यमंत्री रेड्डी आज आएंगे छत्तीसगढ़

रायपुर. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अहम मुलाकात करेंगे. इस दौरान समक्का सागर बैराज को लेकर दोनों राज्यों के बीच चर्चा होगी. बैठक में बैराज से संभावित जलमग्न होने की आशंकाओं, अंतरराज्यीय जल विवाद और बैराज के पूर्ण क्षमता से संचालन के लिए एनओसी के मुद्दे पर बातचीत होगी. इस बैठक में तेलंगाना के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से लौटेंगे रायपुर

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से रायपुर लौटेंगे. वे सुबह 9:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. बता दें कि भूपेश बघेल 16 नवंबर को दिल्ली में आयोजित सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का औपचारिक विमोचन किया गया. कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देशभर के कई बड़े नेता मौजूद रहे.

राजस्व निरीक्षक आज सामूहिक अवकाश पर

रायपुर. प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षक 17 नवंबर को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इस दौरान सभी जिलों में वे जिला मुख्यालयों में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे. चूंकि छत्तीसगढ़ के राजस्व निरीक्षक अतिरिक्त कार्य और पुलिसकर्मियों की कमी से नाराज हैं. पटवारियों की हड़ताल के कारण उनके हिस्से के कई काम राजस्व निरीक्षकों को सौंपे जा रहे हैं. इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे का अप्रूवल, पीवी ऐप फसल सर्वे, एग्रीस्टेक किसान रजिस्ट्रेशन के अप्रूवल और आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र का सत्यापन शामिल है. छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ का कहना है कि बिना अतिरिक्त संसाधन और व्यवस्था दिए राजस्व निरीक्षकों पर लगातार काम का दबाव बनाया जा रहा है.

CG Morning News : अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव रविवि में आज से

रायपुर. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 17 से 19 नवंबर तक अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतींद्र मिश्रा, विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा के आतिथ्य में होगा. अध्यक्षता प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल करेंगे. पहले दिन डांस और फाइन आर्ट्स का आयोजन प्रेक्षागृह में होगा. दूसरे दिन 18 नवंबर को म्यूजिक, फाइन आर्ट्स व लिटरेरी कॉम्पिटिशन होंगे. तीसरे और आखिरी दिन थिएटर और लिटरेरी इवेंट्स होंगे.

CG Morning News : छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक ऑडिट पखवाड़ा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कार्यालय प्रमुख महालेखाकार (लेखा व हकदारी) रायपुर द्वारा 17 नवंबर से एक दिसंबर तक ऑडिट पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान राज्य शासन के विभिन्न स्तरों और महालेखाकार कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य के लेखों की गुणवत्ता को और उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से 26 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी. कार्यशाला का उद्घाटन वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है. भारत के नियंत्रक व महालेखाकार कार्यालय के दिशा-निर्देश पर आयोजित ऑडिट पखवाड़े के तहत यह कार्यशाला 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक महालेखाकार आवासीय परिसर रायपुर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment