Home Hollywoodसितंबर में लगेगी हॉलीवुड फिल्मों की झड़ी, कुल 8 फिल्मों की लिस्ट में एक मार्वल मूवी भी, Bollywood Hindi News

सितंबर में लगेगी हॉलीवुड फिल्मों की झड़ी, कुल 8 फिल्मों की लिस्ट में एक मार्वल मूवी भी, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Hollywood Movies Theatrical Release: सितंबर के महीने में हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में मार्वल की एंडगेम से लेकर कई हॉरर थ्रिलर फिल्में भी हैं।

सितंबर का महीना हॉलीवुड मूवीज पसंद करने वालों के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। इसलिए नहीं क्योंकि अच्छी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं, बल्कि इसलिए भी.. क्योंकि फिल्मों की संख्या भी अच्छी खासी रहेगी। खासतौर पर हॉरर मूवीज और सस्पेंस थ्रिलर मूवीज देखने वालों के लिए यह महीना किसी त्यौहार से कम नहीं रहेगा। इतना ही नहीं, इस सबके अलावा मार्वल की एक ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म कुछ अहम बदलावों के साथ सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि इस महीने थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हॉलीवुड फिल्मों का पूरा कैलेंडर।

सितंबर का पहला हफ्ता (1 से 7 सितंबर के बीच)

ऑनस्लॉट (रिलीज डेट- 4 सितंबर)

यह फिल्म भारतीय थिएटर्स में 4 सितंबर को रिलीज होगी जिसमें एक्शन और थ्रिलर की कोई कमी नहीं रहने वाली है। कहानी एक पूर्व आर्मी स्नाइपर मां के इर्द-पिर्द घूमती है, जो रेगिस्तान में बने एक ट्रेलर पार्क में अपनी बेटी के साथ रहती है। जब एक सरकारी लैब से कुछ जेनेटिकली मॉडिफाइड खतरनाक सुपर सोल्जर्स भाग निकलते हैं, तो वह अपनी बेटी और पड़ोसियों की जान बचाने के लिए अपने पुराने अवतार में लौटती है।

द मैजिक फॉरअवे ट्री (रिलीज डेट- 4 सितंबर)

यह मूवी एनिड ब्लाइटन की किताब पर बेस्ड एक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है। कहानी एक मॉर्डन फैमिली के बारे में है जो शहर छोड़कर दूर गांव के एक पुराने घर में रहने आता है। वहां उनके 3 बच्चों को जंगल में एक जादुई पेड़ मिलता है, जिसके ऊपर एक अलग ही रहस्यमयी और जादुई दुनिया बसी होती है। यह फिल्म बच्चों के लिए तो खास है ही, लेकिन बड़ों को भी एक ऐसी काल्पनिक दुनिया में ले जाती है जो दिल खुश कर देगी।

सितंबर का दूसरा हफ्ता (7 से 14 सितंबर)

द फॉल-2 : डेडपॉइंट (रिलीज डेट- 11 सितंबर)

अगर आपने ‘द फॉल’ का पहला पार्ट देखा था, तो फिर आप इसके पार्ट-2 की टिकटें बुक करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पार्ट-1 में जहां कहानी एक टॉवर पर फंसी दो लड़कियों की थी, वहीं इस पार्ट में चीजें दूसरी तरह से कॉम्पलिकेट होने वाली हैं। इस बार कहानी में अपनी बहन को खोने के बाद गहरे सदमे में डूबी जैक्स उसकी याद में थाईलैंड के एक बेहद खतरनाक पहाड़ ‘माउंट क्वान’ पर चढ़ाई करने का फैसला करती है।

द अपराइजिंग (रिलीज डेट – 11 सितंबर)

यह एक हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म है, जिसे रॉबिन हुड की कहानी से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। यह फिल्म 1381 के इंग्लैंड के उस दौर को दिखाएगी जब ब्लैक प्लेग महामारी के बाद राजा रिचर्ड द्वितीय अपनी जनता पर भारी टैक्स थोप देता है। ऐसे में एक दुखी किसान अपनी खुद की फौज खड़ी करता है और राजा के अत्याचारों के खिलाफ एक विद्रोह को लीड करता है।

सितंबर का तीसरा हफ्ता (14 से 21 सितंबर)

रेजिडेंट ईविल (रिलीज डेट- 18 सितंबर)

दुनिया के सबसे मशहूर हॉरर वीडियो गेम पर आधारित इस फिल्म के कई पार्ट आ चुके हैं और अब यह फिर एक बार यह रीबूट अवतार में कमबैक कर रही है। फिल्म की कहानी ब्रायन नाम के एक मेडिकल कूरियर के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन अचानक पूरा शहर एक भयानक वायरस की चपेट में आ जाता है और चारों तरफ इंसानों को खाने वाले मॉन्स्टर्स फैल जाते हैं।

प्रैक्टिकल मैजिक (रिलीज डेट- 18 सितंबर)

यह साल 1998 में आई एक कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल है। इस पार्ट में सैंड्रा और निकोल फिर से जादूगर बहनों के किरदार में लौट रही हैं। इस बार परिवार की तीन पीढ़ियों की महिलाएं अपने सदियों पुराने उस पारिवारिक श्राप को तोड़ने के लिए एकजुट होती हैं जो उनके प्यार को हमेशा छीन लेता है।

सितंबर का चौथा हफ्ता (21 से 28 सितंबर)

एवेंजर्स एंडगेम – एनकोर (रिलीज डेट- 25 सितंबर)

मार्वल मूवीज के दीवानों के लिए 25 सितंबर को यह मूवी थिएटर्स में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई मूवी ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का ही रीबूट वर्जन होगी। क्योंकि यह ‘एवेंजर्स – डूम्सडे’ (25 दिसंबर) से पहले रिलीज हो रही है, तो ऐसे में ऑडियंस यह मानकर चल रही है कि इस बार उन्हें इस फिल्म में डूम्सडे से जुड़े कुछ हिंट भी मिल जाएंगे।

प्राइमटाइम (रिलीज डेट- 25 सितंबर)

यह फिल्म अमेरिका के एक विवादित शो ‘To Catch a Predator’ और उसके होस्ट क्रिस हैनसेन की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे साल 2006 में इस शो के जरिए ऑनलाइन बच्चों को निशाना बनाने वाले अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए खुफिया स्टिंग ऑपरेशंस किए जाते थे। यह फिल्म एक मूवी के साथ-साथ एक डॉक्यूमेंट्री भी साबित हो सकती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment