Home Morning News (खास खबरें)Morning fog intensifies, minimum temperature reaches 12.3 degrees Celsius

Morning fog intensifies, minimum temperature reaches 12.3 degrees Celsius

by BollywoodNewsAndMovie


जिले में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार सुबह आसमान में हल्की धुंध छाई रही। सुबह के समय वातावरण में नमी के कारण दृश्यता भी कुछ कम रही। वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 12.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

.

इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में आसमान मुख्यत साफ रहेगा। नवंबर में रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह हल्की धुंध बनने की अनुकूल परिस्थितियां रहती हैं। रात में आसमान साफ रहने से धरातल की गर्मी तेजी से बाहर निकलती है। इससे जमीन के नजदीक की हवा ठंडी हो जाती है। हवा में मौजूद नमी ओसांक के करीब पहुंचने पर पानी की सूक्ष्म बूंदों में बदलने लगती है, जिससे सुबह धुंध दिखाई देती है। इसे विकिरण जनित धुंध (रेडिएशन फॉग) कहा जाता है। धूप निकलने के बाद जमीन गर्म होने से यह धीरे-धीरे छंट जाती है। हालांकि केवल धुंध के आधार पर इसे प्रदूषण या घना कोहरा नहीं कहा जा सकता।



Source link

You may also like

Leave a Comment