Home Bigg Boss 20Qazi Touqeer Singing Offer: Salman Khan has offered Bigg Boss 20 contestant Qazi Touqeer

Qazi Touqeer Singing Offer: Salman Khan has offered Bigg Boss 20 contestant Qazi Touqeer

by BollywoodNewsAndMovie


Qazi Touqeer Singing Offer: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे सिंगर काजी तौकीर के लिए घर के अंदर ही किस्मत के दरवाजे खुलते दिखाई दे रहे हैं। शो में अपनी आवाज और मजेदार अंदाज से लोगों का मनोरंजन कर रहे काजी को एक के बाद एक दो बड़े ऑफर मिल गए हैं। खास बात यह है कि उन्हें पहला ऑफर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी से मिला, जबकि अब शो के होस्ट सलमान खान ने भी उनके साथ गाना करने का वादा (Qazi Touqeer Singing Offer) किया है।

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में काजी तौकीर को सलमान खान की तरफ से बड़ा सरप्राइज मिला। भाईजान उनकी सिंगिंग से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने शो खत्म होने के बाद साथ में गाना रिकॉर्ड करने की बात कह दी। सलमान खान का यह ऑफर काजी के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। वहीं, इसी एपिसोड में कंटेस्टेंट अरिशफा ने भी कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर सलमान अपनी हंसी नहीं (Qazi Touqeer Singing Offer) रोक पाए।

सलमान खान ने काजी तौकीर को दिया गाने का ऑफर

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। काजी की सिंगिंग से प्रभावित होकर उन्होंने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। सलमान ने काजी से वादा करते हुए कहा, ‘घर से निकलते ही एक गाना करेंगे.’ सलमान खान का यह बयान सुनकर काजी के लिए यह पल बेहद खास बन गया। दरअसल, काजी कुछ समय पहले शो में सलमान खान की मिमिक्री करते हुए भी नजर आए थे। उनके इस अंदाज ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब सलमान की तरफ से गाने का ऑफर मिलने के बाद काजी तौकीर की चर्चा और (Qazi Touqeer Singing Offer) बढ़ गई है।

Sapna Choudhary News: 6 साल में टूटी सपना चौधरी की शादी! वीर साहू से तलाक की अर्जी, बताई अलग होने की वजह

रोहित शेट्टी भी दे चुके हैं काजी को बड़ा ऑफर

काजी तौकीर को सिर्फ सलमान खान से ही नहीं, बल्कि फिल्ममेकर रोहित शेट्टी से भी बड़ा ऑफर मिल चुका है। रोहित शेट्टी ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में गाना गाने का मौका देने की बात कही है। ऐसे में काजी के लिए ‘बिग बॉस 20’ का सफर काफी खास साबित हो रहा है। शो से बाहर आने से पहले ही उन्हें मनोरंजन जगत के दो बड़े नामों के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। सलमान खान और रोहित शेट्टी जैसे सितारों से मिले इन ऑफर्स ने उनके म्यूजिक करियर (Qazi Touqeer Singing Offer) को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

अरिशफा की बात सुनकर सलमान खान नहीं रोक पाए हंसी

वीकेंड का वार एपिसोड में सिर्फ काजी तौकीर ही नहीं, बल्कि अरिशफा भी चर्चा में रहीं। बातचीत के दौरान अरिशफा ने सलमान खान के सामने अपने दिल की बात रख दी। उन्होंने बताया कि सलमान बचपन से ही उनके सबसे बड़े क्रश रहे हैं। अरिशफा की यह बात सुनकर सलमान खान जोर से हंस पड़े। शो का यह पल काफी मजेदार रहा और घर के माहौल (Qazi Touqeer Singing Offer) में भी हंसी-मजाक देखने को मिला।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

बिग बॉस से बाहर आते ही बदल सकती है काजी की किस्मत

काजी तौकीर के लिए ‘बिग बॉस 20’ सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि करियर को नई दिशा देने का मौका भी बनता नजर आ रहा है। एक तरफ रोहित शेट्टी ने फिल्म में गाने का ऑफर दिया है तो दूसरी तरफ सलमान खान ने भी साथ काम करने का वादा किया है। अब दर्शकों को इंतजार है कि शो से बाहर आने के बाद काजी तौकीर और सलमान खान की यह जोड़ी कब किसी गाने में साथ नजर आएगी। अगर यह वादा पूरा होता है तो काजी के लिए यह उनके करियर का बड़ा मौका (Qazi Touqeer Singing Offer) साबित हो सकता है।

Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

WhatsApp Image 2025-07-01 at 10.23.38 PM


Diksha

Editor

मैं पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरें लिखने में मेरी खास रुचि है। साथ ही, मुझे रिसर्च-आधारित कहानियां तैयार करना भी बेहद पसंद है।



Source link

You may also like

Leave a Comment