Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: बीबी टास्क में आम्रपाली ने अपने डांस परफॉर्मेंस से जमाया रंग,उदिति ने माही पर साधा निशाना

Bigg Boss 20: बीबी टास्क में आम्रपाली ने अपने डांस परफॉर्मेंस से जमाया रंग,उदिति ने माही पर साधा निशाना

by BollywoodNewsAndMovie


Lagatar Desk : बिग बॉस 20 जैसे-जैसे अपने फिनाले के करीब पहुंच रहा है, वैसे ही घर के अंदर मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है. बीते एपिसोड में घरवालों को बिग बॉस ने एक खास बीबी टास्क दिया, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को बारी-बारी से अपनी परफॉर्मेंस देनी थी. 

 

 

बिग बॉस ने किया बीबी 20 शो का ऐलान

घर में गाना बजने के बावजूद कंटेस्टेंट्स सोते रहे. ऐसा पहली बार देखने को मिला, जब गाना बजने पर भी किसी की नींद नहीं खुली. हालांकि, कुकड़ू-कू की आवाज के बाद सभी घरवाले उठ गए. इसके बाद बिग बॉस ने घर में एक खास सुविधा और टास्क का ऐलान किया. उदिति और अरिश्फा को अपने कंबल धुलवाने की स्पेशल सुविधा मिली. वहीं, बिग बॉस ने घर में ‘बीबी 20’ शो आयोजित करने की घोषणा की.

 

 

इस शो के तहत अरिश्फा और काजी को गाने की जिम्मेदारी मिली. वहीं, यंग और उदिति को मिलकर रैप परफॉर्म करना था. आम्रपाली दुबे को भोजपुरी गाने पर डांस करना था, जबकि लव गिल को पंजाबी अंदाज में डांस करना था. गुल्लू को शो होस्ट करने की जिम्मेदारी दी गई.

 

 

उदिति ने रैप के जरिए माही पर कसा तंज

बीबी शो की शुरुआत आम्रपाली दुबे की डांस धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के साथ हुई. आम्रपाली ने हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस में  भजपुरी गाने हीरोइन पर परफॉर्मेंस दी.  इसके बाद उदिति और यंग ने स्टेज पर आकर अपना रैप पेश किया.

 

 

दोनों ने घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स को ध्यान में रखकर रैप तैयार किया था. अपनी परफॉर्मेंस के दौरान उदिति ने माही विज को भी निशाने पर लिया और उन पर तंज कसे. उनकी इस परफॉर्मेंस ने घरवालों का खूब ध्यान खींचा.

 

काजी के रोस्ट करने पर नाराज हुए घरवाले

इसके बाद काजी और अरिश्फा ने अपनी परफॉर्मेंस दी. दोनों ने कनिका मान को लेकर गाना तैयार किया और अपने अंदाज में उन्हें रोस्ट किया. आखिर में लव गिल ने पंजाबी गाने पर डांस कर समां बांधा.परफॉर्मेंस के बाद नंबर देने की बारी आई, जिसमें उदिति और यंग की जोड़ी को सबसे ज्यादा अंक मिले.

 

सभी परफॉर्मेंस के आधार पर घरवालों को कुल 84 फीसदी राशन मिला.हालांकि, टास्क के दौरान काजी ने लव गिल को रोस्ट करते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे घरवाले नाराज हो गए. इसके बाद कई कंटेस्टेंट्स काजी के खिलाफ नजर आए.



Source link

You may also like

Leave a Comment