Home ViralSitapur News:अस्पताल में अभद्रता का वीडियो वायरल बिल को लेकर तीमारदार से विवाद – Video Of Hospital Misconduct Goes Viral; Dispute With Patient’s Attendant Over The Bill

Sitapur News:अस्पताल में अभद्रता का वीडियो वायरल बिल को लेकर तीमारदार से विवाद – Video Of Hospital Misconduct Goes Viral; Dispute With Patient’s Attendant Over The Bill

by BollywoodNewsAndMovie


मिश्रिख। कस्बे में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास संचालित आनंद अस्पताल विवादों में है। एक तीमारदार ने चिकित्सक पर अभद्रता करने और उपचार का मदवार बिल न देने का आरोप लगाया है। कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

तीमारदार के अनुसार, वह अपनी नानी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सक ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। मशीन खराब होने के कारण बाहर से एक्स-रे कराया गया। मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।आरोप है कि उपचार का पूरा भुगतान करने के बाद दवाओं, इंजेक्शन और अन्य खर्चों का मदवार बिल मांगा गया, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने देने से इनकार कर दिया।

इसे लेकर तीमारदार और चिकित्सक के बीच विवाद हो गया। वायरल वीडियो में चिकित्सक द्वारा कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की बात सामने आ रही है। तीमारदार की ओर से मामले में शिकायत की गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment