Bigg Boss 20 Family Week: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा और ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. यह शो अब अपने 11वें हफ्ते के पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब घर में सबसे इमोशनल और मोस्ट अवेटेड ‘फैमिली वीक’ एपिसोड की शुरुआत होने जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 का फैमिली वीक 30 नवंबर से शुरू हो सकता है और 3 या 4 दिसंबर तक चलने वाला है. इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके घरवाले शो में एंट्री करेंगे. लेकिन इसी बीच कंटेस्टेंट स्काउट ओपी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के बाद अब चर्चा है कि स्काउट की फैमिली ने भी शो में जाने से मना कर दिया है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबर है कि स्काउट को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस में उनके दोस्त एंट्री करेंगे.
काशवी हीरानंदानी ने क्यों किया था जाने से इनकार?
फैमिली वीक की चर्चा शुरू होते ही फैंस को उम्मीद थी कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी घर में एक फिर एंट्री करेंगी और स्काउट का सपोर्ट करेंगी. हालांकि, काशवी ने अपने एक यूट्यूब लाइवस्ट्रीम में यह साफ कर दिया कि वह इस बार बिग बॉस के घर में नहीं जाएंगी. उन्होंने बताया कि वह काफी पहले ही शो के मेकर्स को मना कर चुकी थीं. काशवी का कहना है कि वह अब किसी भी नई कॉन्ट्रोवर्सी या परेशानी का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं और बाहर रहकर ही शो को एंजॉय करना चाहती हैं.
काशवी करना पड़ा था ट्रोलिंग का सामना
आपको बता दें कि पिछली बार जब काशवी बिग बॉस के मंच पर आई थीं, तो उन्होंने कंटेस्टेंट लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए थे और उन्हें दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी. उस घटना के बाद सोशल मीडिया पर काशवी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और बाद में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी. काशवी ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने पैरेंट्स की मर्जी के खिलाफ शो में गई थीं.
क्या स्काउट की फैमिली ने बिग बॉस में जानें किया मना?
काशवी ने अपने लाइव में यह कहा था कि उनकी जगह स्काउट के पैरेंट्स या उनके करीबी दोस्त रोहित भाई को घर में जाना चाहिए. हालांकि, इससे पहले ऐसी खबरें भी आईं कि स्काउट की मां फैमिली वीक में शामिल हो सकती हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है स्काउट की फैमिली ने भी शो में जाने से इनकार कर दिया है. वहीं, काशवी और फिर फैमिली के मना करने के बाद स्काउट के फैंस थोड़े मायूस हो गए थे कि आखिर उनके पसंदीदा गेमर का हौसला बढ़ाने घर में कौन पहुंचेगा.
I am going for the family week for Scout.
Any key pointers for me?#BigBoss20#BB20— Vanshaj Singh (@thevanshajsingh) November 26, 2026
जानें कौन है वह खास शख्स जो करेगा स्काउट को सपोर्ट?
स्काउट के फैंस की निराशा को दूर करने के लिए अब एक बड़ा नाम सामने आया है. बिग बॉस 20 के फैमिली वीक में स्काउट ओपी को सपोर्ट करने के लिए मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर वंशज सिंह घर में एंट्री करेंगे. इसकी जानकारी खुद वंशज ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. बता दें कि वंशज सिंह और स्काउट के बीच काफी अच्छी दोस्ती बताई जाती है और दोनों गेमिंग कम्युनिटी में एक-दूसरे के करीब माने जाते हैं. वहीं,बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले वंशज ने स्काउट के फैंस से खास सलाह भी मांगी है.
ये भी पढ़ें: पवन सिंह ने लुटाई नोटो की गड्डियां, अनंत सिंह की बेटी की शादी में पावर स्टार ने दिखाया अपना जलवा, वीडियो हुआ वायरल
