Irumudi OTT Release Date Confirm: रवि तेजा पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘इरुमुडी’ को लेकर चर्चा में थे, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई की थी और ये उनके करियर की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म साबित हुई थी. ऐसे में अब 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है. चलिए बताते हैं इसे आप कब और कहां देख सकते हैं.
दरअसल, ‘इरुमुडी’ की ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल कंफर्मेशन आ गई है. फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स से पोस्ट शेयर की गई और इसकी रिलीज पर ऑफिशियल मुहर लगा दी गई है. फिल्म को 18 सितंबर से ओटीटी पर देख सकते हैं. इसे हिंदी समेत मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.
आपको बता दें कि इसके पहले नेटफ्लिक्स पर ‘इरुमुडी’ की रिलीज का नोटिफिकेशन आने लग गया था. ये वहां पर नोटिफाई के लिए शो होने लगी थी. मूवी इसी शुक्रवार को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के आगे दम नहीं दिखा पा रही ‘मिर्जापुर द मूवी’, जानें कलेक्शन
‘इरुमुडी’ ने कमाया था 555% प्रॉफिट
गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा प्रदर्शन किया था. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 35 करोड़ था जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 229.25 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 178.05 करोड़ रहा था. इतना ही नहीं, इसने ओवरसीज में 22.40 करोड़ का कलेक्शन किया था.

अब 35 करोड़ बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 229.25 करोड़ के लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 555% प्रॉफिट कमाया था. इसी के साथ ही ये रवि तेजा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म साबित हुई थी. ये उनके करियर की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के बवंडर के बीच तमिल फिल्म ने कमाया 320% प्रॉफिट, जानें कलेक्शन
रवि तेजा की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी ‘इरुमुडी’ (वर्ल्डवाइड)
इसके अलावा, ‘इरुमुडी’ रवि तेजा की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बनी और ये प्रॉफिट कमाने के मामले में उनकी सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली फिल्म रही. देखिए रवि तेजा की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…
1. वॉल्टर विराय्या- 232 करोड़
2. इरुमुडी- 229.25 करोड़
3. धमाका- 84.7 करोड़
4. क्रैक- 70.6 करोड़
5. राजा द ग्रेट- 52 करोड़
6. बलुपु- 50.1 करोड़
7. टाइगर नागेश्वर राव- 48.8 करोड़
8. पावर- 45 करोड़
9. बंगाल टाइगर- 38 करोड़
10. विक्रमार्कुदु- 37.8 करोड़
‘इरुमुडी’ के बारे में
बहरहाल, तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ के बारे में बात करें तो ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें माइथोलॉजिकल एंगल दिया गया है. फिल्म में रवि तेजा लीड रोल में हैं और प्रिया भवानी शंकर ने लेडी लव का रोल प्ले किया है. इस फिल्म में पिता और बेटी की बेहतरीन कहानी को दिखाया गया है. इसे सिनेमाघरों में 21 अगस्त, 2026 को रिलीज किया गया था.
