Home Box OfficeMirzapur Movie Collection: ₹200Cr की दहलीज पर कालीन भैया का भौकाल, सोमवार को ‘हैवान’ की तो ऐसी-तैसी हो गई – mirzapur movie collection day 11 vs haiwaan box office day 4 kaleen bhaiya inches closer to 200 crore club

Mirzapur Movie Collection: ₹200Cr की दहलीज पर कालीन भैया का भौकाल, सोमवार को ‘हैवान’ की तो ऐसी-तैसी हो गई – mirzapur movie collection day 11 vs haiwaan box office day 4 kaleen bhaiya inches closer to 200 crore club

by BollywoodNewsAndMovie


भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कालीन भैया की भौकाली अब 200 करोड़ के पार जाने वाली है। ‘हनुमान अंश’ की जादुई सफलता के बीच ‘म‍िर्जापुर द मूवी’ स‍िनेमाघरों में डटकर खड़ी है। हालांकि, सोमवार को 11वें द‍िन इसे झटका भी लगा है। दूसरी ओर, अक्षय और सैफ की ‘हैवान’ ड‍िजास्‍टर साब‍ित हो चुकी है।

mirzapur movie collection day 11 - haiwaan box office day 4
Mirzapur Movie Collection: ₹200Cr की दहलीज पर कालीन भैया का भौकाल, सोमवार को ‘हैवान’ की तो ऐसी-तैसी हो गई
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्‍स ऑफिस पर भौकाल अब कम होता दिख रहा है। 11वें दिन फिल्‍म की कमाई को जोर का झटका लगा है। हालांकि, कमाई ‘हनुमान अंश’ की भी गिरी है, लेकिन नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता अभी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। इस फिल्‍म ने सोमवार को भी पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल की फिल्‍म को पछाड़ा है। पहले हफ्ते में शानदार ₹148.45 करोड़ की नेट कमाई करने वाली ‘मिर्जापुर द मूवी’ बीते शुक्रवार से ही कमाई की रेस में पिछड़ रही है। हालांकि, यह अब देश में ₹200 करोड़ क्‍लब की दहलीज पर पहुंच गई है, जबकि विदेशों में ₹300 करोड़ का पताका लहराने वाली है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ डिजास्‍टर साबित हो चुकी है। फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में यह फिल्‍म अब गर्त में पहुंच चुकी है, जहां से पार पाना अब नामुमकिन है!

सोमवार को देश के कई हिस्‍सों में गणेश चतुर्थी की छुट्टी थी। लेकिन बावजूद इसके ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 7,014 शोज में 21.0% सीटों पर ही दर्शक नजर आए। एक दिन पहले रविवार को यह 38.0% थी। कुछ ऐसा ही ‘हनुमान अंश‘ के साथ भी हुआ है, जिसके 9,198 शोज में सोमवार को 39वें दिन 23.0% सीटों पर ही दर्शक नजर आए। जबकि रविवार को यह संख्‍या 54.0% थी।

‘मिर्जापुर द मूवी’ कलेक्‍शन: 11वां दिन

Sacnilk के मुताबिक, अपने दूसरे सोमवार को 11वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी‘ ने देश में ₹5.50 करोड़ की नेट कमाई की है। भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹226.64 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹190.20 करोड़ हो गया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ‍िल्म की यह गिरावट हफ्ते के कामकाजी दिनों में आम तौर पर होने वाली गिरावट से थोड़ी अध‍िक है। ऐसा इसलिए कि वीकेंड से पहले बीते शुक्रवार को इसने ₹9.50 करोड़ कमाए थे।

  • पहला हफ्ता- ₹148.45 करोड़
  • 8वां दिन, शुक्रवार- ₹9.50 करोड़
  • 9वां दिन, शनिवार- ₹13.50 करोड़
  • 10वां दिन, रविवार- ₹13.25 करोड़
  • 11वां दिन, सोमवार- ₹5.50 करोड़

साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी फिल्‍म बनने वाली है ‘मिर्जापुर मूवी’

गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी यह क्राइम थ्रिलर फ‍िल्म अपने दूसरे हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफ‍िस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी में है। यह ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी बॉलीवुड फ‍िल्म होगी। इससे पहले ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ ही यह कारनामा कर पाई है। फिल्‍म को ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की पॉपुलैरिटी का फायदा मिला है। हालांकि, ‘हनुमान अंश’ की चौंकाने वाली सक्‍सेस और जादुई क्रेज के कारण इसे सिनेमाघरों में हल्‍का नुकसान भी हुआ है। फिर भी कथ‍ित तौर पर ₹80-₹90 करोड़ के प्रोडक्‍शन बजट के मद्देनजर यह फिल्‍म हिट साबित हो चुकी है।

‘मिर्जापुर मूवी’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ विदेशों में भी अच्‍छी कमाई कर रही है। 11वें दिन भी इसने ओवरसीज मार्केट में ₹1.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। इससे विदेशों में अब तक कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹47.00 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹273.64 करोड़ तक पहुंच गया है।

‘हैवान’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में बनी ‘हैवान‘ चारों खाने चित हो चुकी है। चौथे दिन फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में इस फिल्‍म ने 3,265 शोज से महज ₹70 लाख की नेट कमाई की है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्‍म का बजट ₹100 करोड़ से अध‍िक है, जबकि यह चार दिनों में देश में ₹9.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन ₹8.05 करोड़ का नेट कलेक्‍शन ही कर पाई है। वल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन भी ₹12.63 करोड़ ही है। इस फिल्‍म से अब कोई भी उम्‍मीद बेमानी होगी।

  • पहला दिन, शुक्रवार- ₹3.00 करोड़
  • दूसरा द‍िन, शनिवार- ₹2.50 करोड़
  • तीसरा दिन, रविवार- ₹1.85 करोड़
  • चौथा दिन, सोमवार- ₹70 लाख

‘हनुमान अंश’ ने 39 दिनों में कमाया 11044% प्रॉफिट

सिनेमाघरों में इस वक्‍त असली चमक बिखरेने काम ₹2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ कर रही है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी की यह फिल्‍म 11044% का मुनाफा कमा चुकी है। सोमवार को रिलीज के 39वें दिन इसने ₹8.25 करोड़ की नेट कमाई की है, जिससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹263.30 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹222.88 करोड़ हो गया है। बीते 11 सितंबर को ही विदेशों में रिलीज हुई इस फिल्‍म ने चार दिनों में ओवसीज मार्केट से भी ₹16.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इससे देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹279.80 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें