Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: घर में नया कैप्‍टेंसी टास्‍क, काजी समेत 4 कंटेस्‍टेंट को झटका, आम्रपाली और माही में हुई गंदी लड़ाई – bigg boss 20 new captaincy task setback for scout op quazi touqeer yung dsa rohed khan nasty fight between aamrapali dubey mahhi vij

बिग बॉस 20: घर में नया कैप्‍टेंसी टास्‍क, काजी समेत 4 कंटेस्‍टेंट को झटका, आम्रपाली और माही में हुई गंदी लड़ाई – bigg boss 20 new captaincy task setback for scout op quazi touqeer yung dsa rohed khan nasty fight between aamrapali dubey mahhi vij

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में नॉम‍िनेशन के बाद अब बारी कैप्‍टेंसी टास्‍क की है। इस बार ब‍िग बॉस इसमें भी तगड़ा ट्व‍िस्‍ट लेकर आए हैं। दो राउंड हो चुके हैं और काजी तौकीर समेत 4 कंटेस्‍टेंट कैप्‍टन बनने की रेस से बाहर हो चुके हैं। दूसरी ओर, आमप्राली दुबे और माही व‍िज में गंदी वाली लड़ाई हुई है।

Bigg Boss 20 Captaincy Task
बिग बॉस 20: घर में नया कैप्‍टेंसी टास्‍क, काजी समेत 4 कंटेस्‍टेंट को झटका, आम्रपाली और माही में हुई गंदी लड़ाई
‘बिग बॉस 20’ में अब यंग डीएसए की कैप्‍टेंसी का अंत होने वाला है। सोमवार के एपिसोड में नॉम‍िनेश टास्‍क में ट्व‍िस्‍ट के बाद अब घर में कैप्‍टेंसी को लेकर नया टास्‍क हो रहा है। यहां भी बिग बॉस ने तगड़ा खेल कर दिया है। इस टास्‍क का नाम ‘रंग दे’ रखा गया है, जहां लड़के और लड़क‍ियों के बीच दो टीम बांटी गई है। इस बार टास्‍क का फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि इसे जीतने से कहीं ज्यादा यह देखने पर जोर है कि घरवाले किसे कैप्‍टन नहीं बनाना चाहते। इसके साथ ही मंगलवार के एपिसोड में आमप्राली दुबे और मही विज में गंदी वाली लड़ाई होने वाली है। दोनों के बीच की बेरुखी पहले ही सामने आ चुकी है, अब दोनों किचन एरिया में एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आने वाली हैं।

मेकर्स ने मंगलवार के एपिसोड का जो प्रोमो शेयर किया है, उसमें हम देखते हैं कि आम्रपाली दुबे और मैरी कॉम किचन में खाना पका रही हैं। तभी माही विज वहां पहुंचती हैं और पूछती हैं कि क्‍या चिकन में आलू डाला जा रहा है? इस पर आम्रपाली बिदक जाती हैं और कहती हैं कि कोई भी किचन में आकर बात न करे, जो लोग ड्यूटी पर हैं उन्‍हें काम करने दिया जाए। लेकिन जाहिर है, माही यह सुनने के बाद शांत नहीं बैठने वाली थीं।

रो पड़ीं माही विज, आम्रपाली दुबे को कहा ‘घटिया औरत’

प्रोमो में हम आगे देखते हैं कि माही भड़क जाती हैं और किचन से गार्डन एरिया की तरफ जाने लगती हैं। लेकिन जाते-जाते आम्रपाली से कहती हैं कि वह उनके लिए इस घर में ‘एग्‍ज‍िस्‍ट ही नहीं’ करतीं। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि इसलिए इधर आकर बात मत किया करो। माही ‘भक भक भक’ कहते हुए बाहर चली जाती हैं और वहां यंग और अरिश्‍फा के सामने कहती हैं, ‘इसके मुंह लगूंगी, अम्‍मा की तरह आकर बैठ गई है।’ उधर आम्रपाली का भी गुस्‍सा शांत नहीं होता। वह कहती हैं, ‘चिकन ऐसे बनाओ, सब्‍जी ऐसे बनाओ… जो चार लोग आगे-पीछे लेकर घूमती है ना, घूमती रहे, मेरे को ना समझे उसमें।’ इसके बाद हम तू-तू-मैं-मैं के बीच माही को गुस्‍से में रोता हुआ देखते हैं। वह आम्रपाली को ‘घटिया औरत’ भी कहती हैं।

कैप्‍टेंसी टास्‍क में रंगों का खेल, लड़के और लड़कियों के बने दो ग्रुप

खैर, इन सब के बीच 24×7 लाइव ब्रॉडकास्‍ट में नए कैप्‍टन के चुनाव के लिए कैप्टेंसी टास्क होते हुए देखा गया है। इसे ‘रंग दे’ नाम दिया गया है, जिसमें दिलचस्प ट्विस्ट भी है। इसमें घर के मेल कंटेस्टेंट सफेद कपड़े पहनकर ‘व्हाइट रूम’ में जाएंगे, जबकि लड़कियां उन लड़कों पर रंग फेंकेंगी, जिन्हें वह अगला कैप्टन नहीं बनाना चाहतीं। यह टास्क कई राउंड में होगा, जिसमें हर राउंड में 3 लड़कियां हिस्सा लेंगी और हर राउंड के लिए एक अलग संचालक होगा। हर राउंड के आखिर में जिन 2 मेल कंटेस्टेंट पर सबसे ज्यादा रंग लगा होगा, वह कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा।

पहले राउंड में स्‍काउट और काजी कैप्‍टेंसी की रेस से बाहर

बिग बॉस ने टास्‍क में ट्व‍िस्‍ट ये डाला हे कि रंग के हमले से खुद को बचाने के लिए लड़कों को किसी भी चीज या प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना है। यानी यह सिर्फ रंगों से बचकर टास्‍क जीतने के बारे में नहीं है, बल्‍क‍ि यह पता लगाने के बारे में भी है कि घरवाले असल में किसे कैप्टन नहीं बनाना चाहते। बहरहाल, पहले राउंड में उदिति सिंह संचालक बनीं। जबकि अरिश्‍फा, लव और रीति ने रंग फेंके। इन तीनों ने स्काउट और काजी तौकीर को टारगेट किया, लिहाजा दोनों कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गए!

दूसरे राउंड में यंग DSA और रोहेद का कैप्‍टेंसी से कटा पत्ता

कैप्टेंसी टास्क के राउंड 2 में कनिका मान को संचालक बनाया गया। इसमें आम्रपाली, माही विज और मैरी कॉम ने रंग फेंके। उनके टारगेट पर यंग डीएसए और रोहेद खान थे। यानी दूसरे राउंड के खत्‍म होने पर ये दोनों भी कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गए। कुल मिलाकर, अभी तक दो राउंड में स्काउट ओपी, काजी तौकीर, यंग डीएसए और रोहेद खान कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो चुके हैं।

रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी हैं नॉम‍िनेट

सोमवार के एपिसोड में बिग बॉस ने सजा के तौर पर रोहेद खान, आसिफ खान और स्‍काउट ओपी को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉम‍िनेट किया है। हालांकि, इससे पहले एक नॉम‍िनेशन टास्‍क हुआ था, जिसे बिग बॉस ने रद्द कर दिया। फिर बताया कि घर का एक ‘अहम नियम’ टूटा है। कंटेस्‍टेंट्स को एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें रोहेद, आसिफ, स्‍काउट और यंग नॉम‍िनेशन प्रक्रिया के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस कारण सजा के तौर पर चारों को नॉम‍िनेट किया गया। लेकिन यंग इस वक्‍त घर के कैप्‍टन हैं, इसलिए वह इससे बच गए हैं।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें