Home Box OfficeHaiwaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हुई ‘हैवान’, नहीं चला सैफ अली खान-अक्षय कुमार का जादू, कमाई जान छूट जाएगी हंसी

Haiwaan Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हुई ‘हैवान’, नहीं चला सैफ अली खान-अक्षय कुमार का जादू, कमाई जान छूट जाएगी हंसी

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस मूवी का दूसरे दिन भी जादू नहीं चला और ओपनिंग डे से भी कम कमाई हुई. हैरानी की बात है कि दो दिनों में यह थ्रिलर फिल्म 5 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई है. पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच ‘हैवान’ की हालत खराब हो गई है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी 17 साल लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘हैवान’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है. साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ के बाद दोनों सितारों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. मगर बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की कमाई के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं. यह मूवी दर्शकों को थिएटर्स तक खींच पाने में नाकाम साबित हुई है. (फोटो साभार: IMDb)

बहुत कम कमाई के साथ ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत हुई. फिल्म ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया. थिएटर्स में दर्शकों की मौजूदगी की बात करें तो सुबह के शो में 5 फीसदी की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली, लेकिन दोपहर और शाम के शोज में यह बढ़कर 12 फीसदी तक पहुंच गई. (फोटो साभार: IMDb)

नाइट शोज में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ऑक्यूपेंसी 18 फीसदी से ज्यादा दर्ज की. ‘हैवान’ को सिनेमाघरों में पहले से जम चुकी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ, फिल्म को नेगेटिव रिव्यूज मिले हैं. अब इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को सिर्फ 2.50 करोड़ का कारोबार किया. इस तरह पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन कमाई में 16.7 फीसदी की गिरावट आई है. (फोटो साभार: IMDb)

शनिवार को सिनेमाघरों में ‘हैवान’ की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 12.77 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम को बढ़कर 16 फीसदी हो गई. दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के आगे ‘हैवान’ की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है. दो दिनों के बाद भारत में ‘हैवान’ फिल्म का कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ हो पाया है, जो मेकर्स के लिए काफी चिंताजनक है. (फोटो साभार: IMDb)

इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान एक दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में हैं, जबकि अक्षय कुमार एक साइको किलर के रोल में नजर आते हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

इससे पहले अक्षय और सैफ की जोड़ी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘आरजू’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत’ जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपनी शानदार केमिस्ट्री का जलवा बिखेर चुकी है. दरअसल, ‘हैवान’ मलयालम की सुपरहिट थ्रिलर फिल्म ‘ओप्पम’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. (फोटो साभार: IMDb)

बताते चलें कि ‘हैवान’ में राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने इसमें एक खास कैमियो किया है. यह फिल्म सिनेमाप्रेमी दर्शकों के लिए बेहद भावुक भी है, क्योंकि यह दिवंगत एक्टर असरानी की आखिरी फिल्म है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment