Home Box OfficeBox Office: ‘हनुमान अंश’ की शनिवार को ऊंची छलांग, ‘हैवान’ से 640% अध‍िक कमाई, अब विदेशों में भी बंपर शुरुआत – hanuman ansh collection day 37 vs haiwaan box office day 2 neem karoli baba film bumper start overseas as well

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की शनिवार को ऊंची छलांग, ‘हैवान’ से 640% अध‍िक कमाई, अब विदेशों में भी बंपर शुरुआत – hanuman ansh collection day 37 vs haiwaan box office day 2 neem karoli baba film bumper start overseas as well

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्‍स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने 37वें द‍िन गजब की धूम मचाई है। श‍न‍िवार को जहां इसने नई र‍िलीज ‘हैवान’ से 640% अध‍िक की कमाई की है, वहीं अब यह व‍िदेशों में भी र‍िलीज हो गई है और वहां भी करोड़ों में कारोबार हुआ है। दूसरी ओर, अक्षय और सैफ की फ‍िल्‍म दो द‍िनों में ही बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है।

Hanuman Ansh Collection Day 37 Worldwide Vs Haiwaan Box Office Day 2
Box Office: ‘हनुमान अंश’ की शनिवार को ऊंची छलांग, Haiwaan से 640% अध‍िक कमाई, अब विदेशों में भी बंपर शुरुआत
नीम करोली बाबा पर बनी भक्ति ड्रामा फ‍िल्म ‘हनुमान अंश’ का रास्‍ता रोकना नामुमकिन सा है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की कमाई में 37वें दिन जबरदस्‍त उछाल आया है। शुक्रवार की तुलना में जहां देश में शनिवार को कमाई 76.19% बढ़ गई है, वहीं इसने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की दूसरे दिन सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी है। रिलीज के दूसरे दिन ‘हैवान’ की कमाई बढ़ने की बजाय 16.66% गिर गई है। यही नहीं, ‘हनुमान अंश’ ने ‘हैवान’ की तुलना में 640% अध‍िक कारोबार कर सबकी बोलती बंद कर दी है। खास बात यह है कि अब यह भक्‍त‍ि फिल्‍म विदेशों में भी रिलीज हो गई है और ओवरसीज मार्केट में भी करोड़ों का कारोबार कर रही है।

बॉक्‍स आफिस पर ‘हनुमान अंश’ की ऐतिहासिक सफलता किसी जादू या चमत्‍कार जैसा जान पड़ता है। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म के लिए सिनेमाघरों में जबरदस्‍त क्रेज दिख रहा है। शनिवार को भी देशभर में 7449 शोज में औसतन 52% सीटों पर दर्शक नजर आए। किसी ने कल्‍पना नहीं की थी कि जिस फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन ₹10 लाख की कमाई थी, वो आज 37 दिन बाद 9506.5% का मुनाफा कमा चुकी है।

Hanuman Ansh Collection Worldwide
‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍या

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, शनिवार को 37वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने देश में शानदार ₹18.50 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले शुक्रवार को इसने ₹10.50 करोड़ कमाए थे। इससे भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹227.00 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹192.13 करोड़ हो गया है। शोभ‍िनव सत्‍या स्‍टारर इस फिल्‍म ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पटखनी दी है, जिसने अपनी रिलीज के 9वें दिन ₹12.50 करोड़ कमाए हैं।

‘हनुमान अंश’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्शन

हनुमान अंश‘ के मेकर्स ने अब फिल्‍म को 11 सितंबर को विदेशों में भी रिलीज कर दिया है। इसकी ओवरसीज कमाई भी जोरदार दिख रही है। फिल्म ने अकेले शन‍िवार को विदेशी बाजार में ₹5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। जबकि ओवरसीज मार्केट में रिलीज के दो दिनों में ही ₹9.50 करोड़ की कुल क्रॉस कमाई कर ली है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर ‘हनुमान अंश’ ने अब वर्ल्‍डवाइड ₹236.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

Haiwaan Movie Collection
‘हैवान’ में अक्षय कुमार

‘हैवान’ मूवी कलेक्‍शन

दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने दूसरे दिन 5,759 शोज से महज ₹2.50 करोड़ की नेट कमाई की है। फिल्‍म का हाल बहुत बुरा है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर भी इसने सिर्फ ₹3.00 करोड़ का बिजनस किया था। यह दुखद है कि वीकेंड के बावजूद यह फिल्‍म को रिझा नहीं पा रही है। ‘हैवान’ ने दो दिनों में देश में कुल ₹6.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹5.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है।

‘हैवान’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

दस साल पुरानी मलयालम फिल्‍म ‘ओप्‍पम’ की रीमेक ‘हैवान’ का बजट ₹100 करोड़ से अध‍िक है। लेकिन जिस तरह दर्शकों से इसे नेगेटिव रिव्‍यूज मिले हैं, यह बहुत बड़ी डिजास्‍टर साबित होने वाली है। विदेशों में भी इस फिल्म को बेहद ठंडा रेस्‍पॉन्‍स मिला है। दो दिनों में यह ओवरसीज सिर्फ ₹2.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर पाई है। इस तरह, देश और दुनिया मिलाकर ‘हैवान’ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹8.60 करोड़ तक ही पहुंचा है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें