Home Box Officeपहले दिन दुनियाभर में Haiwaan का सरप्राइज कलेक्शन, Box Office पर अक्षय-सैफ की जोड़ी हिट या फ्लॉप?

पहले दिन दुनियाभर में Haiwaan का सरप्राइज कलेक्शन, Box Office पर अक्षय-सैफ की जोड़ी हिट या फ्लॉप?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर हैवान (Haiwaan) 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही मिर्जापुर और हनुमान अंश अच्छी खासी कमाई कर रही है। अब आइए जानते हैं इस बीच अक्षय और सैफ की फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क के मुताबिक, हैवान (Haiwaan) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 7,224 शोज के साथ 3 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपये हुआ है।

यह भी पढ़ें- 192 करोड़ कमाकर अब विदेशो में गूंजेगी ‘बाबा नीम करौली’ का जय-जयकार, वर्ल्डवाइड रिलीज हुई Hanuman Ansh

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 4.60 करोड़ रुपए की कमाई की है और ये कमाई 1 करोड़ रुपये के ओवरसीज कलेक्शन के साथ हुई है।

haiwaan (10)

हैवान नेट इंडिया कलेक्शन- 3 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 3.60 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 4.60 करोड़ रुपये

फिलहाल फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन शुक्रवार को एवरेज हुआ है लेकिन वीकेंड बाकी है। शनिवार और रविवार फिल्म का कलेक्शन बेहतर होने की उम्मीद है।

हालांकि पहले से ही हनुमान अंश (Hanuman Ansh) और मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब देखना होगा कि हैवान इन दोनों फिल्मों के बीच ओपनिंग कलेक्शन को देखते हुए बढ़त बना पाती है या नहीं।

haiwaan (11)

हैवान के बारे में

‘हैवान’ एक क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म प्रियदर्शन की ही 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है। ‘हैवान’ एक ऐसे सिक्योरिटी मैनेजर की कहानी है जो देख नहीं सकता, लेकिन एक बदला लेने पर उतारू और सनकी कातिल से एक युवा लड़की की रक्षा करता है। फिल्म को क्रिटीक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। 

इसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि मोहनलाल ने एक कैमियो रोल किया है। यह असरानी की आखिरी फिल्म है; जिनका निधन अक्टूबर 2025 में हो गया था। 



Source link

You may also like

Leave a Comment