Home Box Office36वें दिन भी Hanuman Ansh की चांदी, नीम करोली बाबा की फिल्म के आगे नहीं टिक पाई अक्षय की Haiwaan

36वें दिन भी Hanuman Ansh की चांदी, नीम करोली बाबा की फिल्म के आगे नहीं टिक पाई अक्षय की Haiwaan

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी ये फिल्म, 8 दिन पहले रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी ही नहीं, बल्कि आज सिनेमाघरों में आई हैवान (Haiwaan) पर भी भारी पड़ गई।

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 14 अगस्त को आवारापन 2 और बंटवारा 1947 फिल्में आईं। फिर 26 अगस्त को टॉक्सिक रिलीज हुई। मगर हैरानगी की बात यह है कि इन सभी फिल्मों पर सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी बिना ए-लिस्ट स्टार की फिल्म हनुमान अंश ने बाजी मार ली।

छठे हफ्ते में हनुमान अंश का राज

यहां तक कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी और 11 सितंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की हैवान (Haiwaan) पर भी हनुमान अंश भारी पड़ गई। आज फिल्म छठे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर लिया है।

36वें दिन हनुमान अंश का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश ने 36वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। इस लिहाज से फिल्म का टोटल इंडियन नेट कलेक्शन 172 करोड़ रुपये के पार हो गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Hanuman Ansh Box Office Collection (1)

हैवान और मिर्जापुर द मूवी को पछाड़ा

हनुमान अंश ने लेटेस्ट रिलीज फिल्म हैवान को भी पछाड़ दिया है। अक्षय की फिल्म ने पहले दिन सिर्फ ढाई करोड़ की कमाई की, जबकि मिर्जापुर द मूवी का कारोबार 6.53 करोड़ रुपये के करीब रहा। नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने दोनों को ही धूल चटा दी। 

विदेशों में भी रिलीज हुई फिल्म

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश की भारी डिमांड और सफलता को देखते हुए इसे विदेशी सिनेमाघरों में भी आज रिलीज कर दिया गया है। उम्मीद है कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment