Home Hollywood45 साल में कितना बदल गया बॉलीवुड? संजय दत्त ने खोली इंडस्ट्री की पोल – sanjay dutt on bollywood culture said it becomes cut throat 45 years journey tmovf

45 साल में कितना बदल गया बॉलीवुड? संजय दत्त ने खोली इंडस्ट्री की पोल – sanjay dutt on bollywood culture said it becomes cut throat 45 years journey tmovf

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त सालों से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं. पिछले कई दशकों से फैंस के फेवरेट बने हुए हैं. संजू बाबा ने इंडस्ट्री को काफी करीब से जाना और परखा है. अब उन्होंने बॉलीवुड में अपनी 45 साल की जर्नी और बदलते कल्चर पर बात की है. उन्होंने ये भी बताया कि बीते सालों में फिल्म इंडस्ट्री कितनी ज्यादा बदल गई है.

बॉलीवुड की संजय दत्त ने खोली पोल 

एआईजी हॉस्पिटल्स के यूट्यूब चैनल पर डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों पर बात की. संजय ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री कभी एक-दूसरे संग जुड़कर और भाईचारे के साथ काम करती थी. उन्होंने कहा- जब मैंने करियर की शुरुआत की थी, तब यह इंडस्ट्री एक परिवार की तरह लगती थी. हर कोई साथ था, हर कोई एक-दूसरे की मदद कर रहा था. अब यह बहुत ज्यादा गलाकाट और कॉम्पिटिटिव हो गई है. यह दुखद है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो दौर फिर से वापस आएगा. 

हॉलीवुड पर ये है संजय की राय

संजय दत्त ने फिर बॉलीवुड की एकता की तुलना हॉलीवुड से की. उनका मानना है कि हॉलीवुड इंडस्ट्री और वहां के कलाकार बहुत मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. इस बारे में उन्होंने कहा- वहां हर कोई बहुत एकजुट है, चाहे एक्टर्स हों या राइटर्स. ऐसी संस्थाएं हैं, जो हर किसी का सपोर्ट करती हैं. यहां तक कि ऑस्कर में भी गजब का भाईचारा देखने को मिलता है. जब भी कोई एक्टर अवॉर्ड लेने मंच पर जाता है, तो किसी में कोई जलन नहीं होती.आप साफ देख सकते हैं कि हर कोई दिल से एक-दूसरे की खुशी मना रहा होता है. यह वाकई बहुत ख़ूबसूरत है. 

वर्क फ्रंट पर संजय दत्त ‘खलनायक रिटर्न’ में अपने पॉपुलर किरदार ‘बल्लू’ को दोबारा निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्टर ने इस साल अप्रैल में फिल्म का ऐलान किया था. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment