Home HollywoodHollywood छोड़ रहा Oscar, साल 2029 से लॉस एंजिल्स में होगा आयोजन; क्यों लिया गया ये फैसला?

Hollywood छोड़ रहा Oscar, साल 2029 से लॉस एंजिल्स में होगा आयोजन; क्यों लिया गया ये फैसला?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे बड़ी शाम ऑस्कर्स (Oscars) अपनी जगह बदलने वाली है। ऑस्कर डॉल्बी थिएटर से ट्रांसफर होकर लॉस एंजिल्स लाइव के पीकॉक थिएटर में जारी रहेगा और ये सिलसिला 2029 से शुरू होकर 2039 तक चलेगा। इसके तहत एईजी के साथ 10 साल की साझेदारी हुई है।

एक अलग अधिकार समझौते के माध्यम से 2033 तक चलने वाले इस समारोह का ग्लोबल लेवल पर यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस नई वाली लोकेशन पर कोई भी शॉपिंग सेंटर नहीं है।

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड पर छाया भारतीय डिजायनर्स का खुमार, Oscars 2026 में स्टार्स के कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक देसी

समझौते के तहत लिया गया फैसला?

अकादमी ने कहा कि पीकॉक थिएटर, जो 2008 से प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का भी आयोजन स्थल रहा है, खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज कंपनी एईजी (जो लॉस एंजिल्स लाइव की मालिक है) के साथ हुए नए समझौते के तहत इस अंदर व्यापक सुधार होने हैं।

Oscar (6)

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि एल.ए. लाइव प्लाजा जहां वर्तमान में स्पोर्ट्स बार रेस्टोरेंट चेन यार्ड हाउस सहित डाइनिंग के कई ऑपशन उपलब्ध हैं। अब यह प्रतिष्ठित ऑस्कर रेड कार्पेट का स्थल होगा।

 

2002 से डॉल्बी थिएटर में हो रहा था आयोजन

साल 2002 से ऑस्कर समारोह हॉलीवुड बुलेवार्ड पर स्थित डॉल्बी थिएटर (पूर्व में कोडक थिएटर) में आयोजित किया जाता रहा है। यह प्रसिद्ध टीसीएल थिएटर (पूर्व में ग्रौमन चाइनीज थिएटर) के बगल में और हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के बीच में स्थित है, और अगर आपको राइट स्पॉट मिल गया तो यहां से हॉलीवुड साइन का क्लियर व्यू दिखाई देता है।

lagff_1774567309_3861667599100248567_1353083185

3,400 सीटों वाला यह थिएटर विशेष रूप से एकेडमी अवार्ड्स के प्रसारण के लिए बनाया गया था, जिसमें हॉलीवुड के स्वर्णिम युग की झलक मिलती है। थिएटर तक जाने वाली प्रसिद्ध सीढ़ियों पर ऐसे स्तंभ बने हैं जिन पर पूर्व सर्वश्रेष्ठ फिल्म विजेताओं के नाम अंकित हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment