Home Viralफैक्ट चेक: राहुल गांधी ने खड़गे को नाश्ते की टेबल से दूर बैठाया? नहीं, एडिटेड है ये तस्वीर – rahul gandhi kharge breakfast table viral photo fact check ntc dhrj

फैक्ट चेक: राहुल गांधी ने खड़गे को नाश्ते की टेबल से दूर बैठाया? नहीं, एडिटेड है ये तस्वीर – rahul gandhi kharge breakfast table viral photo fact check ntc dhrj

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खाने की टेबल से दूर बैठाया.

वायरल हो रही तस्वीर में कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम के साथ नाश्ते की टेबल के पास बैठे हुए हैं. वहीं, इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे उन सबसे दूर कोने में एक अलग कुर्सी पर बैठे हुए नजर आते हैं.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस नेता ने अपने अध्यक्ष का अपमान किया है. मिसाल के तौर पर फेसबुक पर एक व्यक्ति ने लिखा, “दिन-रात दलित-दलित चिल्लाने वाले राहुल गांधी के नाश्ते की टेबल पर दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए जगह ही नहीं है.”

Kharge Missing in Original

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये तस्वीर एडिटेड है. असली तस्वीर में मल्लिकार्जुन खड़गे थे ही नहीं.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर मिली. यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम से 13 सितंबर को नाश्ते पर मुलाकात की.

लेकिन इस असली तस्वीर में मल्लिकार्जुन खड़गे हैं ही नहीं. यानी साफ है कि वायरल तस्वीर में खड़गे की तस्वीर को इस तरह से जोड़ दिया गया ताकि ऐसा लगे कि उन्हें बाकी नेताओं से अलग बैठाया गया है.

Rahul Gandhi Viral Photo Fact Check

मलेशिया के प्रधानमंत्री BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए थे. इसी दौरे में उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी.

राहुल गांधी लंबे वक्त से दलितों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि आज भी दलितों के साथ छुआछूत और भेदभाव होता है. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर ये एडिटेड और फर्जी तस्वीर वायरल हो गई, जिसे शेयर करते हुए कुछ लोग दावा करने लगे कि दलितों की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी ने खुद अपने अध्यक्ष का अपमान कर दिया.

—- समाप्त —-





Source link

You may also like

Leave a Comment