3
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने अपने भाई की कलाई में राखी बांधते हुए खूबसूरत सी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपने भाई-बहनों के साथ मजबूत बॉन्ड के लिए जानी जाती हैं. रक्षाबंधन पर भी भाई-बहन का रिश्ता उनके लिए खास रहा. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीरों को शेयर करते समय उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये प्रेम का बंधन जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है ये हमेशा तुम्हारी रक्षा करे, तुम हमारे माता-पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो, और जीवन से संतुष्ट रहो. सब भाईयों को इस पर्व की बहुत शुभकामनाएं. रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकमनाएं
