Home ViralCM विजय संग स्पॉट हुईं त्रिशा कृष्णन, वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस अंबिका का रिएक्शन- ‘अगर दोस्त पावरफुल है तो’

CM विजय संग स्पॉट हुईं त्रिशा कृष्णन, वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस अंबिका का रिएक्शन- ‘अगर दोस्त पावरफुल है तो’

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

सीएम थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री नजर आ रही है. दोनों सितारों के रिश्ते पर तमाम बातें हो रही हैं. लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. अब उनकी मुलाकात पर एक्ट्रेस अंबिका ने रिएक्शन दिया है.

ख़बरें फटाफट

CM विजय संग स्पॉट हुईं त्रिशा कृष्णन, वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस का रिएक्शनZoom

दोनों सितारों को इंग्लैंड में स्पॉट किया गया. (फोटो साभार: X/Videograb)

नई दिल्ली: सीएम थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन की दोस्ती ने एक बार फिर ध्यान खींचा है. सीएम विजय को त्रिशा कृष्णन के साथ इंग्लैंड में साथ देखा गया, जिसके बाद तमाम लोग उनके रिश्ते पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. दरअसल, दोनों सितारे एक्टर अजित कुमार को रेस करते हुए देखने पहुंचे थे, मगर वहां उनकी मुलाकात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. थलापति विजय ने वहां रेस के लिए ऑफिशियली हरी झंडी दिखाई थी, जबकि त्रिशा कृष्णन भी सर्किट पर देखी गई थीं. स्टैंड से रेस देखते हुए दोनों सितारों के वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिस पर मशहूर एक्ट्रेस अंबिका ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

अंबिका ने ‘रेडपिक्स’ से बात करते हुए कहा कि वह यह नहीं बता रही हैं कि किसी को अपनी जिंदगी कैसे जीनी चाहिए, बल्कि वह यह बता रही हैं कि ऐसे हालात में वह खुद क्या करतीं. उन्होंने कहा कि जब कोई दोस्त पावरफुल पद पर होता है, तो वह ऐसे स्थितियों के प्रति सावधान रहतीं जिनसे बेवजह आलोचना हो सकती है या दोस्ती के बारे में लोगों की राय पर असर पड़ सकता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment