Home Morning News (खास खबरें)Badaun News: खाना खाकर रात में सोया परिवार, सुबह सभी मिले बेहोश, Badaun Hindi News

Badaun News: खाना खाकर रात में सोया परिवार, सुबह सभी मिले बेहोश, Badaun Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Badaun News: खाना खाकर रात में सोया परिवार, सुबह सभी मिले बेहोश खाना खाकर रात में सोया परिवार, सुबह सभी मिले बेहोश खाना खाकर रात में सोया परिवार, सुबह सभी मिले बेहोश

Badaun News: नगर के वार्ड नंबर तीन में पशु व्यापारी समेत परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाने के बाद सुबह को बेहोश मिले। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का बताया जा रहा है। फिलहाल उनके पूरी तरह से होश में आने के बाद ही खाने का सच सामने आ पाएगा। पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दी है। मंगलवार की रात पशु व्यापारी हरीश शर्मा के घर में लौकी चना की दाल की सब्जी बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया और वह रोजाना की तरह घर की छत पर सोने चले गए। बुधवार को सुबह नौ बजे तक परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई.

पड़ोसियों की सूचना

इसके बाद पड़ोसियों ने अपनी-अपनी छत पर जाकर देखा तो परिवार के सभी सदस्य बेसुध पड़े थे। इसके बाद पड़ोसियों ने उनके सगे संबंधियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा तो परिवार के सभी सदस्य बेहोश थे। हरीश शर्मा उनकी पत्नी घुन्नो देवी, बेटा गोपाल, रूबी पत्नी गोपाल, निशु पुत्र हरीश, विभांस पुत्र गोपाल को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया।

फूड प्वाइजनिंग का संदेह

पड़ोसियों ने बताया कि उनके घर के बाहर उनके दोनों पालतू कुत्ते भी बेहोश पड़े मिले, इसका मतलब फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आ रही है। फिलहाल उन लोगों के पूरी तरह से होश में आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.

FAQs

परिवार के सभी सदस्य क्यों बेहोश पाए गए?

परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग के संदेह के कारण बेहोश पाए गए।

पुलिस ने परिवार के सदस्यों को कहाँ भिजवाया?+

पड़ोसियों ने कब परिवार के सदस्यों को बेहोश पाया?+



Source link

You may also like

Leave a Comment