Home ViralHisar Khara Barwala Murder Case | CCTV Footage Viral

Hisar Khara Barwala Murder Case | CCTV Footage Viral

by BollywoodNewsAndMovie


हिसार15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पेट्रोल पंप के केबिन में युवक पर हमला करते बदमाश।  इनसेट में मृतक का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पेट्रोल पंप के केबिन में युवक पर हमला करते बदमाश। इनसेट में मृतक का फाइल फोटो।

हिसार में पेट्रोल पंप पर हुई युवक की हत्या का CCTV वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक पेट्रोल पंप के केबिन में जाकर गेट बंद कर लेता है। बाहर मौजूद दूसरे युवक गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करते हैं। युवक बचने के लिए तेजधार हथियार से उन पर वार करता है।

इसके बाद युवक गेट तोड़कर अंदर घुस जाते हैं और उसे पीटते हुए गर्दन दबोचकर बाहर ले जाते हैं। बाहर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो जाते हैं। वारदात 13 सितंबर को आदमपुर के खारा बरवाला गांव में हुई थी। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बदमाशों से बचने के लिए रजनीश ने उन पर तेजधार हथियार से वार भी किए।

बदमाशों से बचने के लिए रजनीश ने उन पर तेजधार हथियार से वार भी किए।

गांव के युवकों से चल रही थी रंजिश

मृतक की पहचान खारा बरवाला निवासी रजनीश (19) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल वह कुछ काम नहीं करता था। रजनीश के भाई गौतम ने आदमपुर पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उसने बताया कि रजनीश और विष्णु की गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा से रंजिश चल रही थी।

13 सितंबर की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच गौतम और रजनीश मोटरसाइकिल पर मंडी आदमपुर से दूध लेकर खारा बरवाला जा रहे थे। बाइक में हवा कम होने पर उन्होंने पंवार फिलिंग स्टेशन पर बाइक रोक ली। आरोप है कि इसी दौरान जयराम और अक्षय ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार और डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में रजनीश की मौत हो गई।

आदमपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी।

आदमपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी।

13 नामजद, 15 अन्य पर FIR; 5 गिरफ्तार

आदमपुर थाने में खारा बरवाला निवासी जयराम, अक्षय, सुमित, रोडू, नैना, शेखर, बब्बर, रुपेश उर्फ भकलू, गजराज उर्फ संदीप, सुनील, जैलदार उर्फ कुलदीप, अनिल उर्फ कुकिया और अजय को नामजद किया गया है। इनके अलावा 15 अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने पहले जयराम और अक्षय को गिरफ्तार किया। इसके बाद आदमपुर निवासी संदीप और समीर तथा जवाहर नगर निवासी उमेश को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।। आरोपी अक्षय पर दो मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

You may also like

Leave a Comment