Home Viralसोशल मीडिया पर बनी UPI की हजामत, यूजर्स जमकर काट रहे मौज

सोशल मीडिया पर बनी UPI की हजामत, यूजर्स जमकर काट रहे मौज

by BollywoodNewsAndMovie


UPI ने बीते कुछ सालों में खरीदारी और पैसों की लेनदेन का तरीका बदल दिया है. अब सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है. हालांकि, इस समय UPI अपने नए नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. नए नियम के तहत 2000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर MDR वसूला जाएगा. यह खबर सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में मजे लेना शुरू कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स में कहीं सब्जी वाला UPI का भाव बता रहा है तो कहीं 1999 रुपये की तीन बार पेमेंट करके चार्ज से बचने का मजेदार जुगाड़ दिखाया गया है. एक और मीम में कैश को लेकर ऐसा तंज किया गया है कि आजकल कोई कैश रखता ही नहीं. इन मजेदार मीम्स के जरिए UPI के नए नियम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

 सब्जी वाले से लेकर 1999 रुपये वाले जुगाड़ तक

सोशल मीडिया पर वायरल एक मीम में सब्जी बेचने वाला मजेदार अंदाज में कहता नजर आ रहा है- कैश का भाव बताऊं या UPI का? मीम में सब्जी के साथ UPI पेमेंट पर लगने वाले चार्ज का जिक्र किया गया है. वहीं दूसरे मीम में 1999 रुपये की तीन बार पेमेंट करके UPI चार्ज से बचने वाला मजेदार जुगाड़ दिखाया गया है. एक और मीम में लिखा है कि अच्छा है अब UPI पर चार्ज लगेगा, कोई भी आजकल कैश रखता ही नहीं था. इस मीम से उन लोगों पर तंज कसा जा रहा है जो बस UPI पर निर्भर थे. मीम्स का अंदाज अलग है, लेकिन इनका निशाना UPI के नए चार्ज को लेकर चल रही चर्चा पर ही है.

यह भी पढ़ें : राजस्थानी गाने पर हसीना ने जमाया रंग, ठुमके देख हैरान रह गया इंटरनेट

मीम्स देखकर यूजर्स भी काट रहे मौज

UPI के नए नियम को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी को सब्जी वाले का UPI का भाव वाला मीम मजेदार लग रहा है, तो कोई 1999 रुपये वाली तीन पेमेंट के जुगाड़ पर मजे ले रहा है. वहीं कैश कौन रखता है वाला मीम आज के डिजिटल पेमेंट के दौर पर तंज करता नजर आ रहा है. एक यूजर कहता है अच्छा है यह तो. वहीं दूसरे यूजर ने कहा अब करो बार-बार UPI  का इस्तेमाल. वहीं 1900 वाले मीम पर एक यूजर कहता है ये स्कीम किसी को बताई नहीं जाती. लोगों ने इन मीम्स के जरिए नए नियम को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ दिया है, जिसकी वजह से UPI को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार चर्चा देखने को मिल रही है.

हर UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

UPI से जुड़े इन मजेदार मीम्स के बीच नए नियम को सही तरीके से समझना भी जरूरी है. नया MDR हर UPI पेमेंट पर लागू नहीं होगा. 2000 रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट और Person-to-Person पेमेंट पर इसका असर नहीं पड़ेगा. 75,000 रुपये या उससे ज्यादा के ऐसे ट्रांजैक्शन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये तक सीमित रहेगा. सरकार के मुताबिक, करीब 96 प्रतिशत P2M ट्रांजैक्शन भी इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे. यानी सोशल मीडिया पर भले ही UPI चार्ज को लेकर मीम्स वायरल हो रहे हो, लेकिन असल में नया नियम सिर्फ तय कैटेगरी के कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर ही लागू होगा.

यह भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर से ज्वालामुखी में डाले मक्का के दाने, गजब है पॉपकॉर्न बनने का यह वीडियो





Source link

You may also like

Leave a Comment