Home Morning News (खास खबरें)Roorki News: सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, दोपहर में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई गर्मी, Roorki Hindi News

Roorki News: सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना, दोपहर में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई गर्मी, Roorki Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Roorki News: गुरुवार को रुड़की में मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह घने काले बादलों के साथ हुई रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना बना दिया। सुबह के समय लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, करीब 10 बजे के बाद आसमान से बादल छंटने लगे और तेज धूप निकल आई। दोपहर होते-होते धूप और चिलचिलाती हो गई। इससे गर्मी और उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1.5 डिग्री कम रहा।

सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत और शाम के समय 59 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा पश्चिम दिशा से 1.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:18 बजे तक बारिश नहीं हुई। सुबह बादलों और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना रहा, लेकिन धूप निकलने के बाद लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ा।



Source link

You may also like

Leave a Comment