Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। ये शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। हर बार की तरह इस बार भी शो पर अलग-अलग फील्ड के लोग बतौर कंटेस्टेंट्स बनकर आए हैं। इस बार बिग बॉस हाउस में टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर सहित 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। ऐसे में अब बिग बॉस हाउस को उसका नया कैप्टन मिल गया है। तो चलिए जानते हैं कौन है वो?
घरवालों को मिला उनका नया कैप्टन
बिग बॉस के शो के 11वें एपिसोड में दिखाया गया कि घर का माहौल काफी गरमाया हुआ था। इसकी वजह थी कैप्टेंसी टास्क, जिसमें जमकर बहसबाजी देखने को मिली। कईयों ने तो गेम को इतना पर्सनल ले लिया कि बातचीत की सारी हदें ही पार कर दी। शो में ‘गर्ल्स वर्सेस बॉयज’ के मुकाबले ने पूरे घर को दो हिस्सों में बांट दिया है। गेम में करना ये था कि लड़कियों को रंग फेंकने था और लड़कों को अपना बचाव करना था। इसके लिए उन्हें सोफा, कुर्सियां और तकिए इस्तेमाल करने की छूट मिली।
इस एक्टर को सुनाई गई थी मौत की सजा, घरवालों ने जिंदा रहते मान लिया था शहीद
आपस में भिड़े स्काउट ओपी की अरिश्फा खान
टास्क के दौरान सबसे पहले स्काउट ओपी की अरीशफा खान के बीच बवाल मचा। दोनों की बीच जमकर तीखी बहस हो गई। बहस इस कदर बढ़ी कि दोनों एक-दूसरे के प्रोफेशन पर आ गए। इसके बाद स्काउट ने कैमरे की तरफ देखते हुए अपने गेमिंग और यूट्यूब ग्रुप को ‘फिनिश इट’ का सिग्नल दे दिया।
पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर…
स्काउट की बात पर रोईं ईशा
इसी दौरान स्काउट ने अरीशफा को एक ऐसा शब्द कहा, जो ईशा को पसंद नहीं आया। उन्होंने तुरंत स्काउट को चुप रहने और ऐसा दोबारा न बोलने के लिए कहा। ये सुनते ही स्काउट ने पलते तो अपनी गलती मुश्किलों से मानी और बाद में फिर से वही कहा जो उन्हें सही लगा। स्काउट का ये बर्ताव देख ईशा को काफी बुरा लगा। उन्होंने कहा कि पहले तुमने माफी मांगी और अब तुम अपनी बात से पलट रहे हो। इसी बात से ईशा काफी इमोशनल हो गई और रोने लगीं।
गुल्लू बनेंगे दूसरे कैप्टन
कैप्टेंसी का अगला दौर शुरू हुआ, जिसमें अरिश्फा को संचालक बनाया गया। इस बार आसिफ, अमन और गुल्लू सफेद कपड़ों में मैदान यानी टास्क में उतरे। इस बार आसिफ और अमन के बीच जमकर झड़प हुई। बाद में जब बात बढ़ गई तो बिग बॉस को बीच में आना पड़। बिग बॉस के कहने पर अरिश्फा ने आसिफ और अमन को गेम से बाहर का रास्ता दिखा दिखा दिया। इसके बाद पूरा गेम पलट गया और गुल्लू सीजन के दूसरे कैप्टन के दावेदार बन गए।
बवाली होगा ये शुक्रवार, थिएटर से ओटीटी तक आएगी एंटरटेनमेंट की सुनामी
घर में पहुंचे ये स्टार्स
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।
